सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानपुर हादसे पर जताया दुख, किया मुआवजे का ऐलान

4 मिनट पढ़ें
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुई ट्रैक्टर-ट्राली दुर्घटना पर दुख जताते हुए इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है। उन्होंने इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ्य होने की प्रार्थना भी की है। प्रधानमंत्री मोदी ने कानपुर दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये का मुआवजा देने की भी घोषणा की है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी ट्वीट में कानपुर हादसे पर दुख जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कानपुर में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने की दुर्घटना से व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपनों को खोया है। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। प्रधानमंत्री की तरफ से मुआवजे की घोषणा की जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से एक अन्य ट्वीट में कहा गया है, इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये और प्रत्येक घायल को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

कानपुर में भीषण सड़क हादसा

कानपुर में साढ़-भीतरगांव मार्ग पर कल शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। ग्रामीणों से भरी ट्र्रैक्टर-ट्रॉली पानी भरी खंती में जा गिरी। हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई। तीन घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद खंती से सभी को बाहर निकाला जा सका। घटना देख और सुनकर सभी के रोंगटे खड़े हो गए। ट्रैक्टर पर करीब 50 लोग सवार थे और इस लापरवाही को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। इस हादसे को लेकर अब सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपील की है कि ट्रैक्टर का इस्तेमाल सवारियों की ढुलाई के लिए नहीं किया जाए। सीएम योगी ने लोगों से अपील करते हुए एक ट्वीट किया है कि प्रिय प्रदेशवासियों, मेरी अपील है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली का उपयोग सिर्फ कृषि कार्यों और माल ढुलाई के लिए ही करें। इससे सवारियों की ढुलाई कदापि न करें। जीवन अमूल्य है, कृपया लापरवाही न बरतें। बता दें कि भीतरगांव के कोरथा गांव निवासी राजू केवट के बेटे का कल मुंडन संस्कार था। मुंडन में शामिल होने के लिए करीब 50 ग्रामीण ट्रैक्टर ट्रॉली से फतेहपुर गए थे। शाम को वह वापस गांव लौट रहे थे। गांव से करीब चार किमी पहले साढ़-भीतरगांव मार्ग पर ट्रैक्टर – ट्रॉली अनियंत्रित हुआ और सड़क किनारे खंती में जाकर गिर गया। इसमें कई फीट तक पानी भरा था। ट्रॉली में सवार महिलाएं, बच्चे और किशोरियां नीचे दब गईं। हादसा देख आसपास के लोग पहुंचे। पुलिस व प्रशासन की टीम भी कुछ देर बाद पहुंची। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाल सकी। हादसे में 26 लोगों की जान चली गई। हादसे के बाद सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। करीब दस थानों का फोर्स भी पहुंचा। तमाम लोग राहत बचाव कार्य में जुट गए। किसी तरह से ट्रॉली हटाकर शव को पानी से निकाला गया। लोग कई घंटे तक लाशें खोजते रहे। अब तक 26 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। जिसमें 8 बच्चे, पांच किशोरियां व 13 महिलाएं शामिल हैं। मृतक महिलाओं में दो वृद्धा भी हैं। पुलिस की जांच में सामने आया कि गांव निवासी प्रहलाद का ट्रैक्टर था। वापस आते समय खुद राजू ट्रैक्टर चला रहा था। राजू समेत अन्य सभी युवकों ने शराब पी रखी थी। राजू लहराते हुए तेज रफ्तार में ट्रैक्टर दौड़ा रहा था। अचानक से ट्रैक्टर अनियंत्रित हुआ तो वह काबू नहीं कर सका। करीब तीस मीटर दूर जाकर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली खंती में जा गिरी।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *