Home मैं भी रिपोर्टर ट्रम्प से दोस्ती का गीत गाने वाले प्रधानमंत्री मोदी भारतीयों के अपमान...

ट्रम्प से दोस्ती का गीत गाने वाले प्रधानमंत्री मोदी भारतीयों के अपमान पर एकदम खामोश हैं : अभिमन्यु गुलाटी

0
21

ट्रम्प से दोस्ती का गीत गाने वाले प्रधानमंत्री मोदी भारतीयों के अपमान पर एकदम खामोश हैं : अभिमन्यु गुलाटी

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : पीपुल्स राइट्स फ्रंट के संस्थापक अध्यक्ष, अभिमन्यु गुलाटी ने अपने ब्लाग पर जारी एक बयान में अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि लगता है कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प दिमागी रूप से पीड़ित हैं |गुलाटी ने कहा कि उन्हें ट्रम्प को अमरीका के किसी अच्छे डॉक्टर से अपनी इस बीमारी का इलाज करवाना चाहिए। श्री गुलाटी का उपरोक्त तल्ख बयान अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के उस बयान के परिप्रेक्ष्य में देखा जा रहा है जिसमें ट्रम्प ने 140 करोड़ भारतीयों का अपमान करते हुए भारत को नरक का गड्ढा कहा है। ट्रम्प यहां ही नहीं रुके, उन्होंने वर्षों से अमरीका में रह रहे भारतीयों जोकि वहां के IT क्षेत्र सहित अन्य महत्वपूर्ण संस्थाओं में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं को “लेपटॉप वाले गुंडे” कहकर संबोधित किया। ट्रंप इतने पर ही नहीं रुका उसने कहा कि वहां रहने वाले भारतीय अमरीका में बच्चा पैदा कर उसके सहारे से अमरीकी नागरिकता प्राप्त कर लेते हैं और फिर अपने पूरे खानदान को भी अमरीका बुला लेते हैं। सनद रहे कि कुछ माह पूर्व अपने दूसरे कार्यकाल के शुरुआती दिनों में ट्रम्प ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को हाथों में हथकड़ी और पैरों में बेड़ियां डाल जबरन भारत वापस भेजकर पूरी दुनिया के समक्ष भारत का अपमान किया था। इस सारे प्रकरण से आक्रोशित अभिमन्यु गुलाटी ने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ट्रम्प से दोस्ती का गीत गाने वाले हमारे प्रधानमंत्री आए दिन भारत और 140 करोड़ भारतीयों के अपमान पर एकदम खामोश हैं ऐसा लगता है कि उनके मुख में जुबांन ही नहीं है। श्री गुलाटी ने कहा कि हरदम देश को हिन्दू-मुसलमान की राजनीति में धकेल कर अपनी चुनावी गोटियां सेट करने वाले नरेन्द्र मोदी में यदि तनिक भी नैतिकता बची है तो उन्हें तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। गुलाटी ने कहा कि उन्होंने अपने अब तक के सामाजिक /राजनीतिक जीवन में आज तक इतना कमज़ोर और बेबस प्रधानमंत्री कभी नहीं देखा, जिसने अमरीका सहित इज़रायल के आगे इस तरह से नतमस्तक होकर घुटने टेक दिए हों।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here