सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

प्रधानमंत्री मोदी ने 118 किमी. लंबे बेंगलुरु-मैसूरु एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को यहां 118 किलोमीटर लंबी बेंगलुरु-मैसूरु एक्सप्रेसवे परियोजना का उद्घाटन किया। अधिकारियों के अनुसार, इससे दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय लगभग तीन घंटे से घटकर करीब एक घंटा 15 मिनट हो जाएगा। उन्होंने बताया कि 8,480 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना में राष्ट्रीय राजमार्ग-275 के बेंगलुरु-निदाघट्टा-मैसूरु खंड को छह लेन का बनाना शामिल है और यह परियोजना क्षेत्र में सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए उत्प्रेरक के रूप में काम करेगी। प्रधानमंत्री ने मैसूरु-कुशलनगर के चार लेन राजमार्ग के लिए भी नींव रखी। इस 92 किलोमीटर लंबी सड़क परियोजना को तकरीबन 4,130 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा। यह परियोजना बेंगलुरु के साथ कुशलनगर की कनेक्टिविटी को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और उनके बीच यात्रा अवधि को करीब पांच घंटे से घटाकर सिर्फ ढाई घंटे करने में मदद करेगी। इससे पहले, मोदी ने मांड्या में एक विशाल रोडशो किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने पहले काम नहीं किया और अब मेरी कब्र खोदने का सपना देख रही लेकिन मैं गरीबों के जीवन को आसान करने में जुटा हुआ हूं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार कर्नाटक में लगातार विकास कर रही है। पीएम ने कहा कि आज पूरे देश भर में बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे की चर्चा हो रही है, सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें वायरल हो गई हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, कर्नाटक की जनता का प्यार डबल इंजन की सरकार ब्याज सहित चुकाएगी।

Advertisement

बता दें कि प्रधानमंत्री ने मैसूर-कुशलनगर के चार लेन राजमार्ग के लिए भी नींव रखी। इस 92 किलोमीटर लंबी सड़क परियोजना को तकरीबन 4,130 करोड़ रुपए की लागत से विकसित किया जाएगा। यह परियोजना बेंगलुरु के साथ कुशलनगर की कनेक्टिविटी को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और उनके बीच यात्रा अवधि को करीब पांच घंटे से घटाकर सिर्फ ढाई घंटे करने में मदद करेगी। इससे पहले, पीएम मोदी ने मांड्या में एक विशाल रोडशो किया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *