सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

धनबाद अग्निकांड: मृतकों को प्रधानमंत्री ने दो लाख और मुख्यमंत्री ने चार लाख रुपए देने की घोषणा की

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

झारखंड के धनबाद में कल हुए भीषण अग्निकांड में जान गंवाने वाले 14 लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दो-दो लाख रुपये और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। धनबाद में हुए इस भीषण अग्निकांड पर प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार रात दुख जताया और कहा, ‘‘धनबाद में आगजनी के कारण हुई मौत से बेहद दुख हुआ है। इस आगजनी में जिन्होंने अपने स्वजनों को खो दिया, उनके साथ मेरी सांत्वना है। मैं आगजनी में झुलसे लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। उन्होंने दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपए की राशि देने की घोषणा भी की।

इस बीच सोरेन ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘धनबाद के आशीर्वाद अपार्टमेंट और विगत दिनों अन्य हादसे में मरने वाले लोगों के परिवारजनों को राज्य सरकार ने चार लाख रुपए की मुआवजा राशि देने का निर्देश दिया है। इसके अलावा हादसे में घायल लोगों के समुचित इलाज एवं अन्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु भी जिला प्रशासन को निर्देश दिया गया है।’

Advertisement

गौरतलब है कि धनबाद के जोड़ाफाटक शक्ति मंदिर रोड स्थित आशीर्वाद अपार्टमेंट में मंगलवार शाम आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। इसके अलावा हादसे में घायल लोगों के समुचित इलाज एवं अन्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु भी जिला प्रशासन को निर्देश दिया गया है।” धनबाद के जोड़ाफाटक शक्ति मंदिर रोड स्थित आशीर्वाद अपार्टमेंट में मंगलवार शाम आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *