सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

प्राइस कैप लगाने से नहीं पड़ेगा ज्यादा असर, भारत रुस से खरीदता रहेगा सस्ता कच्चा तेल

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

यूक्रेन से युद्ध लड़ रहे रूस के तेल पर प्राइस कैप लगाने के लिए यूरोपीय संघ (ईयू) ने अस्थायी रूप से सहमति जाहिर की है। यूरोपीय संघ की सरकारों ने रूस के तेल पर 60 डॉलर प्रति बैरल के प्राइस कैप पर सहमति जाहिर की है। यानी की रूस इस कीमत से अधिक की दर पर अपना तेल दूसरे देशों को नहीं बेच सकेगा। यूक्रेन पर हमले के बाद अमेरिका समेत पश्चिमी देशों ने रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं। अब उसके तेल पर प्राइस कैप लगाकर ये देश रूस को आर्थिक रूप से और कमजोर करना चाहते हैं। रूस अपने तेल का निर्यात कर बड़ी राशि जुटाता है। लेकिन इस प्राइस कैप के बाद भारत को नुकसान हो सकता है।

सितंबर 2022 तक रूस अपने तेल को ब्रेंट क्रूड के मुकाबले 20 डॉलर प्रति बैरल सस्ता बेच रहा था। पिछले छह महीने में भारत सस्ते रूसी तेल का बड़ा खरीदार बनकर उभर रहा है। लेकिन 60 डॉलर के प्राइस कैप लगाने से भारत को आने वाले दिनों में नुकसान होगा है। फिलहाल भारत को रूस की ओर से तेल छूट पर मिल रहा है। हालांकि भारत के लिए फिलहाल किसी तरह की मुश्किल बढ़ती हुई नजर नहीं आ रही है। क्योंकि मौजूदा समय में 60 से 70 डॉलर प्रति बैरल की दर से ही रूस से तेल खरीद रहा है। भारत का रूस से तेल खरीदना अमेरिका को रास नहीं आ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने इसकी आलोचना भी की थी। लेकिन भारत ने रूस से तेल का आयात बंद नहीं किया।

Advertisement

सूत्र के अनुसार भारत अभी भी रूसी क्रूड के लिए ब्रेंट से 15-20 डॉलर प्रति बैरल कम भुगतान कर रहा है। इसका मतलब है कि डिलीवर किए गए कार्गो की कीमत भी प्राइस कैप के आसपास ही है। इसकारण प्राइस कैप लगने के बावजदू भारत पर किसी भी तरह का असर नहीं पड़ने की संभावना है। दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव 10 महीने के न्यूनतम स्तर पर आ गए हैं। भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती की उम्मीद की है। भारत रूस बड़ी मात्रा में तेल आयात कर रहा है। रूस-यूक्रेन युद्ध से पहले जहां भारत रूस से केवल फीसदी तेल खरीदता था ये आंकड़ा अब 20 फीसदी तक पहुंच चुका है। रूस के सस्ते तेल की वजह से भारतीय तेल रिफाइनरी कंपनी दुनिया भर में मुनाफा कमाने वाली साबित हो रही हैं। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में काफी समय से कच्चे तेल की कीमतों में नरमी बनी हुई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *