सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित विभिन्न नेताओं ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी

3 मिनट पढ़ें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित विभिन्न नेताओं ने राजघाट स्थित महात्मा गांधी के स्मारक पर ‘राष्ट्रपिता’ को उनकी 75वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति भवन ने चित्र के साथ अपने ट्वीट में कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शहीद दिवस पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और राजघाट पर सर्व धर्म प्रार्थना में शामिल हुईं। राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी आदि शामिल हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ मैं बापू को उनकी पुण्यतिथि पर नमन करता हूं और उनके गहन विचारों को याद करता हूं। मैं उन सभी को भी श्रद्धांजलि देता हूं जो हमारे राष्ट्र की सेवा में शहीद हुए हैं। ’’

मोदी ने कहा, ‘‘

उनके बलिदानों को कभी नहीं भुलाया जाएगा और यह, एक विकसित भारत के लिए काम करने के हमारे संकल्प को मजबूत करता रहेगा।’’

वहीं, उपराष्ट्रपति कार्यालय ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘ महात्मा गांधी की पुण्यतिथि- शहीद दिवस पर उनके जीवन और उनकी विरासत का पुण्य स्मरण किया। इस अवसर पर हम असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान भी याद करें और एक मजबूत और एकजुट भारत के निर्माण का संकल्प लें।’’

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन। बापू के विचारों ने सर्वोदय की भावना को सशक्त किया।’’ महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बिरला ने कहा, ‘‘ उनके दर्शन में सबकी भलाई निहित थी, जिससे वैश्विक स्तर पर मानवतावाद को नई दिशा मिली। उनके सिद्धांत सदा हमारा पथ प्रदर्शित करते रहेंगे।’’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘पूज्य बापू की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें नमन करते हुए अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। विश्व शांति और भारत की प्रगति का जो मार्ग उन्होंने दिखाया वह आज भी बहुत प्रासंगिक है। उनकी प्रेरणा से ही आज एक नए और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण प्रगति पर है।’’इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर महात्मा गांधी के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया जिन्हें पूरा देश स्नेहपूर्वक ‘बापू’ भी कहता है।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 1948 में आज ही के दिन नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उनकी पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। राजघाट पर एक सर्व धर्म प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया जिसमें महात्मा गांधी के प्रिय भजन गाए गए और उन्हें सलामी भी दी गई । इसमें कई स्कूलों के छात्र और विभिन्न वर्ग के लोगों ने भी हिस्सा लिया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *