सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

पश्चिम बंगाल दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू, ममता बनर्जी ने ढोल बजाकर और नृत्य करके किया स्वागत

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

बंगाल की CM ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति मुर्मू के लिए बजाया ड्रम, आदिवासी डांस में भी हुईं शामिल

राष्ट्रपति चुने जाने के बाद द्रौपदी मुर्मू का यह पहला बंगाल दौरा है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रेसकोर्स में पीले गुलदस्ते के साथ राष्ट्रपति का स्वागत किया. बनर्जी ने उन्हें शॉल भी ओढ़ाया.

सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ राष्ट्रपति का किया स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिन के पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं. पश्चिम बंगाल की सीएम और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने सोमवार को आदिवासी सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ राष्ट्रपति का स्वागत किया. इस दौरान सीएम ने खुद आदिवासी ड्रम बजाया. वो आदिवासी डांस परफॉर्मेंस में भी शामिल हुईं. राष्ट्रपति ने भी मुस्कान के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया. हालांकि, इस कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी को आमंत्रित नहीं किया गया था.

मौजूद शुभेंदु अधिकारी ने ट्वीट किया

Advertisement

दिल्ली में मौजूद शुभेंदु अधिकारी ने ट्वीट किया, “जो लोग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ मतदान करने के लिए कतार में खड़े थे, वे मंच पर आएंगे और सम्मान समारोह में सुर्खियां बटोरेंगे! जबकि जो राष्ट्रपति के पक्ष में हैं, उन्हें बंगाल सरकार ने आमंत्रित नहीं किया हैं!” हालांकि, टीएमसी ने दावा किया कि शुभेंदु अधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष सहित विपक्षी दल के कई शीर्ष नेताओं को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था.

टीएमसी ने कहा, ‘नेताजी इनडोर स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम में आमंत्रित किए जाने के बावजूद उन्होंने इसका बहिष्कार करने का फैसला किया है.

बता दें कि राष्ट्रपति चुने जाने के बाद द्रौपदी मुर्मू का यह पहला बंगाल दौरा है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रेसकोर्स में पीले गुलदस्ते के साथ राष्ट्रपति का स्वागत किया. बनर्जी ने उन्हें शॉल भी ओढ़ाया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *