सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रातापानी-औबेदुल्लागंज-इटारसी फोरलेन राजमार्ग का किया वर्चुअल शिलान्यास

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भोपाल पहुंचीं। विमानतल पर राज्यपाल मंगु भाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने की अगवानी। राजभवन में होगा सम्मान। रातापानी-ओबैदुल्लागंज-इटारसी फोरलेन सड़क परियोजना और ग्वालियर रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन की प्रयोगशाला का वर्चुअल शिलान्यास किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शहडोल में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में उपस्थित रहने के बाद शाम को भोपाल पहुंच गई है। वे भोपाल में राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी। अगले दिन राजधानी में स्‍वसहायता समूह के एक कार्यक्रम में शामिल होंगी और इसके बाद वापस दिल्‍ली लौटेंगी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सरकार के साथ भाजपा का संगठन भी प्रदेश भर में जनजातीय समाज के साथ व्यापक तैयारियों में जुटा है। यह बात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को मीडिया से चर्चा करते हुए कही। शर्मा ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस राजनीति के लिए नहीं बल्कि, जनजातीय समाज के सम्मान के लिए है। शर्मा ने बताया कि प्रदेश के जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों में जनजातीय गौरव दिवस के दिन गौरव यात्राएं निकाली जाएगी। शर्मा ने कहा कि जनजातीय समाज के उत्थान के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने सोचा और जनजातीय मंत्रालय की स्थापना कर जनजातीय कल्याण के मिशन की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान जनजातीय समाज की चिंता कर रहे हैं।

राहुल गांधी बताएं, उनकी सरकार ने पेसा एक्ट लागू क्यों नहीं किया?

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ राजनीति करती आई है, उसने कभी भी जनजातीय समाज का भला नहीं किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी यात्रा लेकर घूम रहे है। वह बताएं कि जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तो पेसा एक्ट लागू क्यों नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल झूठ, छल और कपट की राजनीति करती है, उसका विकास से कोई नाता नहीं है। जनजातीय गौरव दिवस राजनीति के लिए नहीं बल्कि, जनजातीय समाज के सम्मान के लिए है। शर्मा ने बताया कि प्रदेश के जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों में जनजातीय गौरव दिवस के दिन गौरव यात्राएं निकाली जाएगी। शर्मा ने कहा कि जनजातीय समाज के उत्थान के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने सोचा और जनजातीय मंत्रालय की स्थापना कर जनजातीय कल्याण के मिशन की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान जनजातीय समाज की चिंता कर रहे हैं।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *