सेफ्टी टैंक मुफ्त सफाई योजना से होगा गरीब जनता को फायदा : गुरमीत सिंह सूरा
रेखा गुप्ता सरकार जो बीड़ा उठती है उसे पूरा करके ही दम लेती है
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार लगातार जनहित में फैंसले लेती जा रही | शायद ही कोई ऐसा दिन रहता हो जिस दिन वे जनहित में कोई बड़ा निर्णय नहीं लेती हों यह कहना है भरिय जनता पार्टी शाहदरा जिले के वरिष्ठ नेता पश्चमी जिले के पूर्व सह-प्रभारी गुरमीत सिंह सूरा का |
गुरमीत सिंह सूर कहते हैं दिल्ली सरकार नें गरीब जनता के हित में एक और बड़ा निर्णय लिया है वह यह है कि दिल्ली के जिन अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर लाइनें नहीं हैं और घरों से निकलने वाले वेस्ट वॉटर या अपशिष्ट सेप्टिक टैंक में लोग एकत्र करते हैं, उन्हें इसे खाली या सफाई कराने के लिए अब प्राइवेट वेंडरों को 2000 या 3000 रुपये देने की जरूरत नहीं है। जल बोर्ड ने सेप्टिक टैंक से अपशिष्ट की सफाई मुफ्त में करने का फैसला किया है। मकसद यह है कि अपशिष्ट के चलते यमुना में गंदगी न हो।
गुरमीत सिंह सूरा कहते हैं कि यह फैसला लोगों के हित में लिया गया है और जल्द ही इसके लिए प्रोसेस भी जारी की जाएगी। अपशिष्ट कलेक्ट करने वाले टैंकर भी जल बोर्ड के होंगे। दिल्ली के जिन अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर लाइने नहीं हैं, लोगों ने सेप्टिक टैंक बना रखा है। ऐसे सेप्टिक टैंक खाली कराने या सफाई के लिए जल बोर्ड दिल्ली वॉटर बोर्ड सेप्टेज मैनेजमेंट रेग्युलेशन – 2018 बनाया है। इस रेगुलेशन के तहत 150-160 वेंडर्स को जल बोर्ड ने लाइसेंस दिया है, जो लोगों के सेप्टिक टैंक से सेप्टेज एकत्रित कर जल बोर्ड के सीवेज पंपिंग स्टेशन में डंप करेंगे। यहां से उसे एसटीपी में भेजा जाएगा और उसे ट्रीट कर आगे भी नालों में छोड़ा जाता है। जल बोर्ड ने ऐसे S6 सीवेज पंपिंग स्टेशन चिंहित किए हैं, जहां सेप्टेज डंप करना होता है।
गुरमीत सिंह सूरा कहते हैं जिन प्राइवेट वेंडरों को सेप्टेज निस्तारण के लिए जल बोर्ड ने लाइसेंस दिया है, वह मनमानी करते हैं। सेप्टिक टैंक से सेप्टेज कलेक्ट करने के लिए वेंडर्स लोगों से 2000 से 3000 रुपये चार्ज करते हैं, लेकिन सेप्टेज किसी भी नाले में डाल देते हैं। नालों में सेप्टेज डालने लाखों लीटर सेप्टेज नालों में सीधे डिस्चार्ज करने की वजह से ही यमुना में गंदगी बढ़ रही है। इसलिए अब यह फैसला किया गया है कि यह काम अब दिल्ली जल बोर्ड खुद ही करेगा |
गुरमीत सिंह सूरा कहते हैं यह सुविधा लोगों को जल बोर्ड फ्री में उपलब्ध कराएगा। लेकिन, सुविधा का लाभ तभी तक मिलेगा, जबतक सीवर लाइनें नहीं डली है। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए जल्द ही जल बोर्ड एक हेल्पलाइन भी जारी करेगा । ताकि लोग इस हेल्पलाइन पर फोन कर टैंकर मंगा सकते हैं | गुरमीत सिंह सूरा कहते है यह योजना कई साल पहले भी चर्चा में आई थी लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार केवल चर्चा शुर कर काम बीच में ही अधूरे छोड़ देती थी लेकिन रेखा गुप्ता सरकार जो बीड़ा उठती है उसे पूरा करके ही दम लेती है |



