सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

पूरी पेमेंट न मिलने से परेशान पूजा एंटरटेनमेंट के क्रू मेंबर्स, एक को बेचना पड़ा घर तो दूसरे ने उधार लेकर भरे हॉस्पिटल के बिल

5 मिनट पढ़ें
Advertisement

पूरी पेमेंट न मिलने से परेशान पूजा एंटरटेनमेंट के क्रू मेंबर्स, एक को बेचना पड़ा घर तो दूसरे ने उधार लेकर भरे हॉस्पिटल के बिल

पूजा एंटरटेनमेंट से जुड़े कई लोगों ने बताया कि क्रू के अंदर डर का माहौल है. उन्हें टेंशन हैं कि पेमेंट मिलेगी या नहीं.

पूजा एंटरटेनमेंट के मालिक वाशु भगनानी इन दिनों खबरों में हैं. दरअसल, उनके प्रोडेक्शन हाउस के कई क्रू मेंबर्स ने ये आरोप लगाए हैं कि लंबे अरसे से उनके पैसे अटके पड़े हैं. उन्हें पेमेंट नहीं मिली है.

कई मेंबर्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके बताया कि उन्हें अभी तक पेमेंट नहीं मिली है. हालांकि, वाशु भगनानी ने इन खबरों रिएक्ट किया. उन्होंने कहा- ‘मैं इस बिजनेस में बीते 30 सालों से हूं. जो लोग ये दावा कर रहे हैं कि मैंने उनके पैसे नहीं दिए हैं तो वो आगे आएं और हमसे बात करें. क्या उनका पूजा एंटरटेनमेंट के साथ प्रॉपर कॉन्ट्रैक्ट था? कोई कहीं भागा नहीं जा रहा है. मेरे ऑफिस आइए और बात कीजिए. डॉक्यूमेंट दीजिए और 60 दिन का समय दीजिए.’

वहीं ये भी खबरें थीं कि अक्षय कुमार की बड़े मियां छोटे मियां फ्लॉप होने के बाद वाशु भगनानी को मुंबई वाला ऑफिस बेचना पड़ा था. इस पर वाशु ने कहा- ‘ऑफिस की जगह का रीडेवलेपमेंट किया जा रहा है, जिसकी प्लानिंग एक साल से भी ज़्यादा पहले बनाई गई थी. हिट और फ्लॉप फ़िल्में बिजनेस का हिस्सा हैं.’

डर और निराशा में क्रू मेंबर्स

एंटरटेनमेंट से जुड़े कुछ लोगों से बातचीत की है. उन्होंने बताया कि क्रू के अंदर डर और निराशा का माहौल है. क्योंकि उन्हें पता नहीं है कि पेमेंट मिलेगा या नहीं और वो अपनी अगली EMI को लेकर टेंशन में हैं. साथ ही कुछ लोगों ने बताया कि अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह (जैकी भगनानी की पत्नी) की फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी के कई क्रू मेंबर्स ऐसे हैं जिन्हें पेमेंट नहीं मिली है. 2022 में प्रोडेक्शन कंप्लीट होने के बाद भी वो अब फुल पेमेंट का इंतजार कर रहे हैं.

मुदस्सर अज़ीज़ की फिल्म में काम करने वाले रवि कुमार ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा कि पेमेंट न पूरा होने की वजह से फिल्म की शूटिंग रुकी हुई थी, लेकिन जब उन्होंने मेल किया कि अगले महीने पेमेंट हो जाएगा तो शूटिंग शुरू हुई, लेकिन पेमेंट पेंडिंग था.

Advertisement

हॉस्पिटल के बिल भरने के लिए पैसे लिए उधार

इमोशनल होते हुए रवि कुमार ने कहा कि उन्हें पेमेंट का एक हिस्सा तब मिला जब उन्होंने गुहार लगाई कि उनकी फैमिली का एक मेंबर बहुत बीमार है और उसके लिए पैसों की जरुरत है. उन्होंने कहा, ‘मेरा बैलेंस 1,56,000 का था. बाद में मेरा एक्सीडेंट हो गया तो मैंने प्रोडेक्शन हाउस में कॉल किया और कहा कि मेरा पैसा दे दीजिए तो एक शख्स ने फोन पर कहा था कि वो पेमेंट करेगा लेकिन नहीं किया. मैं 8 महीने बिस्तर पर पड़ा रहा. मेरी इंश्योरेंस मनी भी खत्म हो गई थी तो मैंने अपने हॉस्पिटल के बिल भरने के लिए उधार पैसे लिए. मैं हॉस्पिटल के बेड से भी कॉल करता रहा, लेकिन सिर्फ बहाने मिले. मैं Focus Puller हूं लेकिन एक्सीडेंट के बाद क्योंकि मैं ठीक से चल नहीं पा रहा हूं तो मुझे पर्याप्त काम नहीं मिल रहा है.’

‘मैंने उन्हें अपने हॉस्पिटल के बिल और रिपोर्ट्स, फोटो भेजी. मैंने जब वहां कॉल किया तो मेरे साथ रूडली बात की गई. मैंने फिर कुछ और कॉल किए तो मुझे 50,000 रुपये मिले. अभी भी 1,06,000 लाख रुपये बकाया है. मेरे लिए ये बहुत बड़ी रकम है.’

रवि कुमार ने कहा कि वो जवानी जानेमन का भी हिस्सा रहे थे. उस इस फिल्म का पैसा भी काफी देर से मिला. उन्होंने बड़े मियां छोटे मियां में भी काम किया है, जिसके लिए उन्हें पैसा मिल गया क्योंकि उन्हें अली अब्बास जफर (को-प्रोड्यूसर)के जरिए रखा गया था. रवि ने कहा- अली अब्बास जफर शानदार शख्स हैं. लेकिन फिल्म में और क्रू सदस्य भी थे, उन्हें भुगतान नहीं किया गया है. सभी स्टार्स को पेमेंट की गई, अक्षय कुमार और बाकी सभी को फुल पेमेंट मिली तो हमें क्यों नहीं? मुझे उम्मीद है कि वो हमारे लिए भी बोलेंगे.

‘बेचना पड़ा घर’

एक सोर्स जिसने पूजा एंटरटेनमेंट की अनरिलीज फिल्म में काम किया है, उन्होंने कहा- ‘अगर आप 50 दिनों तक काम करते हैं और पेमेंट न मिले…तो क्या मतलब? कोई अपना घर कैसे चलाएगा? मुझ पर बहुत सी EMI थी, जिसे चुकाने के लिए मुझे अपना घर बेचना पड़ा. लेकिन उन्होंने पेमेंट नहीं किया. मैंने उनसे कहा भी कि मेरी स्थिति बहुत खराब है. बहुत लोगों ने तो बीच में ही शूटिंग छोड़ दी.’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *