सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

प्रदूषण नें किया दिल्ली वालों का जीना मुश्किल : परमानन्द शर्मा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

प्रदूषण नें किया दिल्ली वालों का जीना मुश्किल : परमानन्द शर्मा

 

Advertisement

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : राजधानी दिल्ली में दमघोंटू प्रदूषण नें लोगो का जीना मुहाल करके रख दिया है | यह कहना है राम नगर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष परमानंद शर्मा का | परमानन्द शर्मा कहते हैं सांस लेने मे दिक्कत ,छाती मे जकड़न , खांसी , आँखों में जलन, छींक , नजला जुकाम, छाती मे दर्द, बेचैनी, सिर दर्द, स्किन एलर्जी आदि समस्याओं से आज दिल्ली एन सी आर के नागरिक जूझ रहे हैं । हर तीसरा व्यक्ति उपरोक्त किसी न किसी लक्षण से पीड़ित है और आने वाले कुछ दिनों तक स्थिति मे सुधार की कोई उम्मीद भी नही है क्योंकि हवा में घुला प्रदूषण रूपी जहर तब तक कम नहीं होगा जब तक तेज हवा या बारिश नहीं आती है ।

परमानन्द शर्मा कहते हैं दिल्ली में लोग बढ़ते प्रदूषण की वजह से शहर छोड़ने पर मजबूर हो रहे है लेकिन ना दिल्ली सरकार को चिंता है और ना ही केंद्र सरकार को है। माननीय सुप्रीम कोर्ट ने भी बढ़ते प्रदूषण पर चिंता प्रकट की है और दोनो सरकारों को फटकार लगाई है। परमानन्द शर्मा ने कहा कि सरकार की ऑड-इवन जैसी योजना से पहले भी जनता परेशान हो चुकी है जबकि उससे प्रदूषण कम करने में कोई राहत नही हुई थी। आम आदमी पार्टी और भाजपा की आपसी लड़ाई में दिल्ली की जनता पिस रही है और सरकार अपनी नाकामी का ठीकरा फिर जनता के सर पर फोड़ना चाहती है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *