थानाध्यक्ष अश्विनी कुंडू को किया गया वीर अर्जुन अवार्ड से सम्मानित
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : शाहदरा जिले के तहत मानसरोवर पार्क थाने में गत सप्ताह तैनात किये गए थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार कुंडू को वीर अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया | अश्वनी कुंडू बेहद ही मिलनसार अधिकारी है | क्षेत्र में तैनाती के तुरंत बाद से वे अपने क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं विभिन्न आर.डब्लू.ए.,एम.डव्लू.ए.के साथ-साथ क्षेत्र की संस्थाओं के प्रतिनिधियों से मिलजुल कर समस्याओं के बारे में जानकारी ले रहे है | गत दिनों उनका वीर अर्जुन कार्यालय में भी आगमन हुआ जहां क्षेत्र की समस्याओं तथा कानून व्यवस्था को ले उनसे लंबी चर्चा हुई | इस मौके पर श्री कुंडू नें बताया अपने 28 साल के कार्यकाल के दौरान उन्होंने बेहद सादगी तथा ईमानदारी से महकमे की सेवा की है और उनका प्रयास सभी को साथ लेकर चलने का रहता है | इस मौके पर उन्हें वीर अर्जुन परिवार की तरफ से वीर अर्जुन अवार्ड से सम्मानित भी किया गया |
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अश्वनी भारद्वाज,हर्ष भारद्वाज,, इस्पात एवं संचार मंत्रालय के पूर्व सदस्य दीपक शर्मा, मंडोली रोड मार्केट एंड ट्रेडर्स एसोसिएशन के संगठन मंत्री मुकेश पांचाल, वरिष्ठ समाजसेवी सगीर अहमद भी मौजूद रहे। अश्वनी भारद्वाज नें श्री कुंडू को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा जताया |



