सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

सिसोदिया के साथ पुलिस ने की बदसलूकी’, केजरीवाल ने लगाया आरोप, देखें घटना का VIDEO

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

मनीष सिसोदिया के एक वीडियो को लेकर दिल्ली सरकार और पुलिस आमने-सामने

कोर्ट परिसर में पत्रकार मनीष सिसोदिया से दिल्ली सरकार और केंद्र के बीच अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर चल रही खींचतान पर सवाल पूछते हैं. पत्रकारों ने उनसे सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद केंद्र द्वारा लाए गए अध्यादेश पर भी सवाल पूछा.

जेल में बंद दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को कोर्ट में पेश करने के लेकर वायरल हो रहे एक वीडियो पर सीएम केजरीवाल और पुलिस आमने-सामने दिख रहे हैं. इस वीडियो को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल समेत अन्य AAP नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. इस वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह से मनीष सिसोदिया कोर्ट परिसर में पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे हैं और उन्हें पुलिस के अधिकारी पत्रकारों की भीड़ के बीच से लेकर जा रहे हैं.

पत्रकारों के सवाल का जवाब दे रहे थे मनीष सिसोदिया

इस वीडियो में दिख रहा है कि मनीष सिसोदिया दिल्ली की एक अदालत में हैं, जहां उन्हें चारों तरफ से पुलिसकर्मियों ने घेरा हुआ है. इस दौरान वहां मौजूद पत्रकार मनीष सिसोदिया से दिल्ली सरकार और केंद्र के बीच अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर चल रही खींचतान पर सवाल पूछते हैं. पत्रकार उनसे सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद केंद्र द्वारा लाए गए अध्यादेश पर सवाल पूछते हैं.

पत्रकारों के सवाल पर मनीष सिसोदिया ने जवाब दिया कि मोदी जी बहुत अहंकारी हो गए हैं, उन्हें लोकतंत्र में विश्वास नहीं है. इसके बाद वहां मौजूद पुलिस अधिकारी जिनका नाम एके सिंह है, पत्रकारों के फोन को छिनने की कोशिश करते हैं. इन सब के बीच मनीष सिसोदिया अपनी बात रह रहे होते हैं तभी पुलिस के अधिकारी उन्हें गर्दन से पकड़कर अंदर लेकर जाते हैं.

Advertisement

मनीष सिसोदिया को गर्दन से पकड़कर अंदर लेकर जाने का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वायरल हो रहे वीडियो पर ही दिल्ली के सीएम ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस घटना को लेकर एक ट्वीट किया है. इस ट्वीट में सीएम केजरीवाल ने लिखा है कि क्या पुलिस को इस तरह मनीष जी के साथ दुर्व्यवहार करने का अधिकार है? क्या पुलिस को ऐसा करने के लिए ऊपर से कहा गया है?

सीएम केजरीवाल से पहले दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने भी एक ट्वीट किया था. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि राउस एवेन्यू कोर्ट में मनीष जी के साथ इस पुलिसकर्मी द्वारा चौंकाने वाला दुर्व्यवहार किया गया है. दिल्ली पुलिस को उस अधिकारी को तुरंत निलंबित करना चाहिए.

सीएम केजरीवाल और उनकी सरकार के मंत्री द्वारा दिल्ली पुलिस के व्यवहार पर उठाए जा रहे सवाल पर दिल्ली पुलिस ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. दिल्ली पुलिस ने इस पूरी घटना को लेकर एक ट्वीट किया है. इस ट्वीट में दिल्ली पुलिस ने लिखा है कि राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी के समय मनीष सिसोदिया के साथ पुलिस दुर्व्यवहार की बात दुष्प्रचार है. वीडियो में प्रचारित पुलिस की प्रतिक्रिया सुरक्षा की दृष्टि से अनिवार्य थी. न्यायिक अभिरक्षा में अभियुक्त द्वारा मीडिया को वक्तव्य जारी करना विधि विरुद्ध है.

 

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *