सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

जहरीली हवा नें किया लोगो को घरों में कैद : दर्शन सिंह

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

जहरीली हवा नें किया लोगो को घरों में कैद : दर्शन सिंह

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) :

Advertisement

राजधानी दिल्ली की हवा इतनी जहरीली हो चुकी है कि बच्चे और बुजुर्ग घरों में कैद हो गए हैं। यह कहना है भारतीय जनता पार्टी नवीन शाहदरा जिले के वरिष्ठ नेता दर्शन सिंह का। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर इतना बढ़ गया है कि सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। मजबूरी में लोगों को सुबह-शाम की सैर तक बंद करनी पड़ी है, लेकिन दिल्ली सरकार इस दिशा में कोई कदम नहीं उठा पा रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली का प्रदूषण लगातार लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। दिल्ली की हवा और पानी जहरीला हो चुका है। ना तो लोगों को साफ हवा मिल रही है और ना ही साफ पानी। उन्होंने कहा कि हवा और पानी मानव जीवन की लाइफलाइन हैं, लेकिन लोग बीमार हो रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लगी हुई है, जबकि सरकार अनजान बनी हुई है। आम आदमी पार्टी सरकार प्रदूषण नियंत्रण के लिए विंटर एक्शन प्लान लागू करने में विफल रही है। मुख्यमंत्री आतिशी, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पर्यावरण मंत्री गोपाल राय की प्रदूषण रोकथाम की घोषणाएं खोखली साबित हुई हैं। पटाखों पर प्रतिबंध का आदेश भी विफल रहा। सरकार की नाकामियों के कारण दिल्ली गैस चैंबर बन गई है। राजधानी का औसत एक्यूआई 400 के पार पहुंच रहा है। गोपाल राय हर साल असफल योजनाएं लागू करके प्रदूषण को रोकने में नाकाम रहे हैं। धूल प्रदूषण रोकने के लिए पानी छिड़काव अभियान भी नाकाम साबित हो रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *