सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

चाँदी का मुकुट पहना स्वागत किया देवेन्द्र यादव का गोकुल पुरी में : आदेश भारद्वाज

2 मिनट पढ़ें

चाँदी का मुकुट पहना स्वागत किया देवेन्द्र यादव का गोकुल पुरी में : आदेश भारद्वाज

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) 

करावल नगर जिले की गोकुलपुर, मुस्तफाबाद, और करावल नगर विधानसभा से गुजरी यात्रा में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव को अपार जनसमर्थन मिला। गोकुलपुर विधानसभा पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने उनका चाँदी का मुकुट पहनाकर भव्य स्वागत किया। मुख्य अतिथि के रूप में सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कार्यक्रम में शिरकत की और जनता में उत्साह का संचार किया। पूर्व विधायक हसन अहमद, करावल नगर जिलाध्यक्ष आदेश भारद्वाज, डॉ. पी.के. मिश्रा और लक्ष्मण रावत ने दोनों नेताओं का फूल मालाओं और शाल से सम्मान किया। नेताओं ने यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर रुककर कामगारों, मजदूरों, और स्थानीय निवासियों की समस्याओं को सुना। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी हर संभव मदद की जाएगी। देवेंद्र यादव ने कहा, “झूठ पर आधारित आम आदमी पार्टी की सरकार अंदर से खोखली है। पिछले 11 वर्षों में किए गए कार्यों से यह स्पष्ट है। महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा का दावा करने वाले विधवा और वृद्धावस्था पेंशन को नजरअंदाज कर रहे हैं। दिल्लीवासियों के राशन कार्ड पिछले 7 वर्षों से क्यों नहीं बन रहे, इसका जवाब नहीं दिया जाता। फ्री पानी का वादा करने वाले गंदे और बदबूदार पानी की आपूर्ति कर रहे हैं।” उन्होंने बाढ़ से हुई मौतों और जलजमाव की समस्या पर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 30 से ज्यादा मौतें प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम हैं। देवेंद्र यादव ने कहा, “अगर यही गुड गवर्नेंस है, तो ऐसी सरकार नहीं चाहिए।”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *