सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

हिमाचल में पीएम मोदी बोले- अस्थिरता, घोटाले, विकास में रोड़े अटकाने वाली पार्टी है कांग्रेस

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

कांग्रेस अस्थिरता, घोटाले और विकास में रोड़े अटकाने वाली पार्टी का नाम है। देश के दो राज्यों राजस्थान और छत्तीसगढ़ में ही कांग्रेस बची है, वहां भी कांग्रेस में झगड़े जारी हैं। जहां झगड़े हों, वहां विकास नहीं हो सकता। ये बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत चंबी मैदान और हमीरपुर जिले के सुजानपुर के चौगान में चुनावी जनसभाओं में कहीं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश की जनता ने भी कांग्रेस का बोरिया-बिस्तर पैक कर उसे बाहर निकालने की ठान ली है। मोदी ने सुजानपुर में कहा कि जिस कांग्रेस ने विपक्ष की भूमिका नहीं निभाई, उनसे सत्ता की उम्मीद भी नहीं की जा सकती। जितना मैं हिमाचल और यहां के लोगों को जानता हूं, उससे यह कह सकता हूं कि इस बार हिमाचल के लोग खुद ही यह चुनाव लड़ रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि 2014 से 2017 के बीच हिमाचल में पीएम आवास योजना के तहत सिर्फ 15 घरों का निर्माण किया गया। हालांकि, पिछले 5 वर्षों में जय राम ठाकुर सरकार के कार्यकाल में इस योजना के तहत 8000 घरों का निर्माण किया गया है। पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने सभी के लिए पेंशन योजनाएं शुरू की हैं, जबकि हिमाचल प्रदेश में राज्य सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन की आयु 80 से घटाकर 60 वर्ष कर दी है।  केंद्र सरकार किसानों को 6000 रुपये प्रति वर्ष की पीएम सम्मान निधि दे रही, राज्य सरकार ने इसमें 3000 रुपये प्रति वर्ष जोड़ने का वादा किया है। केंद्र सरकार ने युवाओं को 10 लाख रोजगार देने का अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद हिमाचल में और रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे। पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश में विरासत और मंदिर पर्यटन को बढ़ावा देने का भी वादा किया।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल में मंदिर पर्यटन नहीं बढ़ाया, क्योंकि वह हमारी मान्यताओं और परंपराओं में विश्वास नहीं करती थी। पीएम मोदी ने कहा कि कांगड़ा में उनका स्वागत करने वाली भारी भीड़ से वह अभिभूत हैं। इससे पहले पीएम ने कांगड़ी बोली में अपने भाषण की शुरुआत की और साथ ही कांगड़ा के देवी-देवताओं को याद किया।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *