सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

PM बोले- The kashmir files जैसी फिल्मों से दुनिया के सामने आता है सच

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ इस वक्त देश में खूब सुर्खियां बटोर रही है. पीएम नरेंद्र मोदी भी बीजेपी संसदीय दल की बैठक में फिल्म की तारीफ करते दिखें. पीएम ने कहा कि एक लंबे समय तक जिस सच को छुपाने की कोशिश की उसे सामने लाया जा रहा है, जो लोग सच छुपाने की कोशिश करते थे वो आज विरोध कर रहे हैं. इन दिनों The Kashmir Files फिल्म की चर्चा हो रही है, जो लोग फ्रीडम ऑफ़ एक्सप्रेशन के झंडे लेकर घूमते हैं, वो बौखलाए हुए हैं। एक पूरे इकोसिस्टम द्वारा षड्यंत्र चलाया जा रहा है। जो सत्य है उसको सही स्वरूप में देश के सामने लाना, देश की भलाई के लिए होता है।

लता मंगेशकर के सम्मान में दो मिनट का मौन

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, भाजपा संसदीय दल की बैठक की शुरुआत में महान गायिका लता मंगेशकर के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया। लता मंगेशकर का छह फरवरी को निधन हो गया था। इसके अतिरिक्त बैठक में हिजाब विवाद के दौरान मारे गए बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्ष को और यूक्रेन में मारे गए भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा को श्रद्धांजलि दी गई।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *