सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के घर गणपति पूजन में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

1 मिनट पढ़ें
Advertisement

गणेश चतुर्थी के मौके पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के घर गणपति पूजन में शामिल हुए। उन्होंने आरती भी की। इस दौरान पीएम मोदी हल्के पीले रंग का कुर्ता पहने और कंधे पर शॉल डाले दिखे। इस पूजन में अभिषेक मनु सिंघवी, स्वप्न दास गुप्ता भी मौजूद रहे। इस आयोजन का वीडियो PMO ने यूट्यूब पर शेयर किया है।इससे पहले पीएम मोदी ने दिन में देशवासियों को गणेश चतुर्थी के मौके पर बधाई दी थी। पीएम ने गणपति पूजन की तस्वीर के साथ संस्कृत में श्लोक पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा- ‘गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं। भगवान गणेश का आशीर्वाद सदा आप पर बना रहे।’ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी गणेश चतुर्थी के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘गणेश चतुर्थी पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। विघ्नहर्ता और मंगलमूर्ति भगवान गणेश ज्ञान, सिद्धि और सौभाग्य के प्रतीक हैं। मेरी कामना है कि श्री गणेश के आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख,शांति और समृद्धि का संचार हो।’

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *