सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

कर्नाटक चुनाव से पहले पीएम मोदी का वीडियो संदेश: ‘हर कन्नडिगा का सपना मेरा अपना है’

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

“आपका संकल्प मेरा संकल्प”: चुनाव से पहले कर्नाटक की जनता के लिए पीएम मोदी का संदेश

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में, पीएम मोदी ने कहा, “हर कन्नडिगा का सपना मेरा अपना सपना है, आपका संकल्प मेरा संकल्प है.”

कर्नाटक में बुधवार यानि दस मई को मतदान होना जा रहा है. प्रचार थमने के बाद पीएम मोदी (PM Modi) ने कर्नाटक के लोगों के लिए एक वीडियो संदेश जारी किया. पीएम के इस वीडियो को बीजेपी के ट्विटर हैंडल पर अपलोड किया गया है. इस वीडियो संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि मुझे कर्नाटक (Karnataka) के लोगों का बेहद प्यार मिला है, जो कि मेरे लिए ईश्वर के आशीर्वाद की तरह है. भारतवासियों ने भारत को विकसित देश बनाने का संकल्प लिया है. कर्नाटक इसी विकसित भारत के संकल्प को नेतृत्व देने की उर्जा से भरा हुआ है. अभी भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. अब हमारा संकल्प देश को टॉप तीन अर्थव्यवस्था में शामिल करना है और ये तभी संभव हो पाएगा जब कर्नाटक की इकोनॉमी तेजी से आगे बढ़ेगी.

‘आपके सपने मेरे सपने, मिलकर पूरा करेंगे’

Advertisement

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक को वन ट्रिलियन इकॉनमी (One Trillion Economy) बनाने के लिए डबल इंजन की सरकार की जरूरत है. पीएम मोदी ने साथ ही कहा कि ‘आपके सपने मेरे सपने, मिलकर पूरा करेंगे’. बीजेपी की सरकार पूरी ईमानदारी से काम करेगी. अभी कर्नाटक की जनता ने डबल इंजन की सरकार के साढ़े तीन साल के कार्यकाल को देखा है. बीजेपी सरकार की फोकस और फ्यूचरिस्टिक नीतियां कर्नाटक की अर्थव्यवस्था के विस्तार में खास भूमिका निभा रही है. कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के बाद भी कर्नाटक में बीजेपी सरकार के कार्यकाल के दौरान सालाना 90 हजार करोड़ रुपये का विदेशी निवेश आया. जबकि पिछली सरकार के समय यही आंकड़ा सालाना सिर्फ 30 हजार करोड़ रुपये के आसपास था.

पीएम मोदी ने आगे कहा, “कर्नाटक को नंबर वन बनाने के लिए, मैं आप सभी से 10 मई को जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपना वोट डालने का अनुरोध करता हूं.” इससे पहले पीएम मोदी ने कर्नाटक में चुनाव प्रचार करते हुए कई रोड शो का भी नेतृत्व किया, जिसमें तीन बेंगलुरु में और एक-एक मैसूर, कलबुर्गी और तुमकुरु में हुए. पीएम मोदी ने प्रचार अभियान का नेतृत्व किया है, क्योंकि बीजेपी राज्य में सत्ता बरकरार रखने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है. कर्नाटक में 1985 के बाद से कोई सत्ताधारी पार्टी सत्ता में वापसी करने में विफल रही है. हालांकि बीजेपी ने इस मिथक को तोड़ने का भरोसा जताया है, जबकि विपक्षी कांग्रेस ने भी सत्ता में वापसी के लिए सघन प्रचार अभियान चलाया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *