सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

पहली राजकीय यात्रा में अमेरिकी संसद को दूसरी बार करेंगे संबोधित करेगें PM Modi- बेहद खास है PM मोदी की यह US यात्रा

4 मिनट पढ़ें
Advertisement

PM मोदी पहली राजकीय यात्रा में अमेरिकी संसद को दूसरी बार करेंगे संबोधित- बेहद खास है PM मोदी की यह US यात्रा

पीएम मोदी की यह अमेरिका की पहली राजकीय यात्रा है. पीएम मोदी 23 जून को अमेरिकी कांग्रेस(संसद) की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडेन के आमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 21-24 जून तक अमेरिका की यात्रा करने जा रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आगामी अमेरिकी दौरा कई मायनों में खास है. पीएम मोदी की यह अमेरिका की पहली राजकीय यात्रा है. पीएम मोदी की ये यात्रा दोनों देशों के संबंधों के लिए निर्णायक होने की उम्‍मीद है. सूत्रों की मानें तो अमेरिका और भारत ऐसे मजबूत समझौतों पर काम कर रहे हैं, जिनमें आने वाले दशकों के लिए द्विपक्षीय संबंधों की रूपरेखा तय करने वाले मामले शामिल हो सकते हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडेन के आमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 21-24 जून तक अमेरिका की यात्रा करने जा रहे हैं.

अमेरिका की राजकीय यात्रा यानि बड़ा सम्‍मान…

किसी भी देश के नेता को अमेरिका द्वारा राजकीय यात्रा पर आमंत्रित करना बेहद सम्‍मान की बात माना जाता है. व्हाइट हाउस हिस्टोरिकल एसोसिएशन के अनुसार, यह अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा किसी भारतीय नेता के लिए आयोजित 11वां राजकीय रात्रिभोज होगा, लेकिन पिछले 75 साल में केवल दो भारतीय नेताओं को आधिकारिक राजकीय यात्रा का सम्मान दिया गया है. पीएम मोदी से पहले जून 1963 में राष्ट्रपति एस राधाकृष्णन और नवंबर 2009 में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को राजकीय यात्रा के साथ सम्मानित किया गया था. अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ये सम्‍मान मिलने जा रहा है.

अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को PM मोदी दूसरी बार करेंगे संबोधित

पीएम मोदी 23 जून को अमेरिकी कांग्रेस(संसद) की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे. बता दें कि यह दूसरा मौका होगा, जब पीएम मोदी अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करेंगे. इजराइल को छोड़कर पीएम मोदी तीसरे ऐसे विश्व नेता होंगे, जिन्होंने दो बार अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित किया होगा. पीएम मोदी से पहले अन्य दो नेताओं में विंस्टन चर्चिल और नेल्सन मंडेला शामिल हैं. पीएम मोदी ने इससे पहले 2016 में अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित किया था. इस बार भी पीएम मोदी के संबोधन पर दुनियाभर की नजर होगी.

पीएम मोदी अमेरिका में मनाएंगे योग दिवस 

Advertisement

अमेरिका पहुंचने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री मोदी न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेंगे और इसके बाद वह वाशिंगटन डीसी पहुंचेंगे. पीएम मोदी के लिए योग दिवस बेहद खास मौका होगा है. इस दिन वह लोगों के बीच बैठकर योग करते हैं. पिछले साल पीएम मोदी ने कर्नाटक के मैसूर में मैसूर पैलेस ग्राउंड में सैकड़ो लोगों के साथ योग किया था.

भारतीय प्रधानमंत्री के लिए आत्मीय रात्रिभोज की मेजबानी…

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन का परिवार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए 21 जून को एक आत्मीय रात्रिभोज की मेजबानी करने की योजना बना रहा है और इसके एक दिन बाद अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय-व्हाइट हाउस में राजकीय रात्रिभोज का आयोजन किया जाएगा. अमेरिका के एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

भारत-अमेरिका के संबंधों के भविष्य की रूपरेखा…

पीएम मोदी की इस राजकीय यात्रा के बाद, दोनों देशों के संबंधों के और आगे बढ़ने की उम्मीद है. दरअसल, भारत को अमेरिकी कंपनियों के लिए एक बड़े बाजार के रूप में देखे जाने से लेकर संबंधों के दो विश्वसनीय भागीदारों के रूप में देखा जा रहा है, खासकर आपूर्ति श्रृंखला क्षेत्र में. इसमें अहम चीज अमेरिकी प्रौद्योगिकी के साथ बड़े पैमाने पर और रियायती कीमतों पर उत्पादन करने की क्षमता है. इस यात्रा के फलस्वरूप दोनों देशों के बीच भरोसे के एक नए स्तर पर पहुंचने की संभावना है.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *