सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

PM Modi Visits Adampur Airbase: सुबह-सुबह आदमपुर एयरबेस पहुंचे पीएम मोदी, सेना के जवानों से की मुलाकात

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

PM Modi Visits Adampur Airbase: सुबह-सुबह आदमपुर एयरबेस पहुंचे पीएम मोदी, सेना के जवानों से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह पंजाब स्थित आदमपुर एयरबेस का दौरा किया, जहां उन्होंने भारतीय वायुसेना के जवानों से मुलाकात की और उनकी वीरता को सलाम किया। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पीएम मोदी ने जवानों का हौसला बढ़ाया और उन्हें बधाई दी। इस दौरान उनका यह संदेश स्पष्ट था कि भारत की सेना हर चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार है।

यह दौरा पाकिस्तान को एक कड़ा संदेश देने के रूप में सामने आया, खासकर तब जब पाकिस्तान ने आदमपुर एयरबेस पर हमले का झूठा दावा किया था, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। प्रधानमंत्री मोदी का एयरबेस पर पहुंचना यह सिद्ध करता है कि भारत न केवल शब्दों में, बल्कि जमीन पर भी अपनी ताकत दिखाने के लिए तैयार है।

Advertisement

इस दौरान पीएम मोदी जवानों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए, उनके अनुभवों को सुना और साथ में तस्वीरें खिंचवाईं। जवानों के चेहरों पर उत्साह और आत्मविश्वास साफ दिख रहा था।

यह दौरा न केवल सेना के लिए प्रेरणादायक रहा, बल्कि यह भी दिखाता है कि सरकार हर कदम पर अपने सैनिकों के साथ खड़ी है। पीएम मोदी का यह कदम पाकिस्तान को यह स्पष्ट संदेश देता है कि भारत की सेना और सरकार एकजुट हैं, और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता इसका प्रमाण है कि भारत किसी भी खतरे का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *