सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

PM Modi को खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों के तीसरे सत्र का उद्घाटन करेंगे

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

PM मोदी गुरुवार को खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों के तीसरे सत्र का करेंगे उद्घाटन

इन खेलों में 4750 से अधिक एथलीट 21 खेलों में 200 से अधिक विश्वविद्यालयों का प्रतिनिधित्व करेंगे. खेल वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ और गौतम बुद्ध नगर में आयोजित किये जायेंगे .

तीसरे सत्र का वीडियो कांफ्रेंस के जरिये करेगें उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों के तीसरे सत्र का वीडियो कांफ्रेंस के जरिये उद्घाटन करेंगे. इस साल खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेल 25 मई से तीन जून तक उत्तर प्रदेश में आयोजित किये जायेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान में यह जानकारी दी गई.

प्रधानमंत्री मोदी 25 मई को शाम सात बजे वीडियो कांफ्रेंस के जरिये इनकी शुरूआत करेंगे . खेलों का शुभंकर जीतू बारहसिंघा है जो उत्तर प्रदेश का राज्य पशु है . खेलों का समापन बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) वाराणसी में तीन जून को होगा.

इस अवसर पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक समेत प्रदेश के तमाम मंत्री और अधिकारी मौजूद रहेंगे. शुभारंभ समारोह में मशहूर गायक कैलाश खेर अपनी प्रस्तुति भी देंगे.

कार्यक्रम के अनुसार लखनऊ 8 स्थानों पर 12 खेलों (तीरंदाजी, जूडो, मल्लखंब, वॉलीबॉल, तलवारबाजी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, रग्बी, एथलेटिक्स, हॉकी, फुटबॉल की मेजबानी करेगा. गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) तीन स्थानों में पांच खेलों (बास्केटबॉल, कबड्डी, मुक्केबाजी, तैराकी और भारोत्तोलन) की मेजबानी करेगा. वाराणसी आईआईटी-बीएचयू, दो खेलों (कुश्ती और योगासन) की मेजबानी करेगा, जबकि, गोरखपुर और दिल्ली क्रमशः नौकायन और निशानेबाजी का आयोजन करेंगे.

Advertisement

नौकायन को पहली बार इन खेलों में शामिल किया गया है.

5 मई को लखनऊ से रवाना की गई खेलों की मशाल प्रदेश के 75 जिलों से होते हुए 8948 किमी का सफर तय कर बुधवार को वापस लखनऊ पहुंची. लखनऊ से चार मशालें रवाना की गई थी, जिसके साथ इन खेलों का शुभंकर जीतू भी था. इस दौरान साढ़े पांच लाख से ज्यादा लोगों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराकर खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 में भाग लेने वाले विभिन्न विश्वविद्यालय के प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया.

अपर मुख्य सचिव (खेल एवं युवा कल्याण), डॉ.नवनीत सहगल ने बताया कि इन खेलों का उद्घाटन समारोह इतना भव्य होगा कि पूरी दुनिया की निगाहें अवध पर टिकी होंगी.

उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेलों का माहौल अब पूरी तरह से बदल गया है. खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए हमेशा आगे रहने वाली सरकार खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों के सहारे विश्व खेल पटल पर अपनी छाप छोड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

उन्होंने कहा कि हाल ही में लखनऊ में हुए आईपीएल के मुकाबलों में जो जोश दिखा था, वैसा ही जोश इन खेलों में दिखेगा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *