सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

PM Modi का स्वागत करने पहुंचे थे आदित्य ठाकरे को SPG ने रोका तो सीएम उद्धव हुए नाराज

2 मिनट पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने महाराष्ट्र दौरे पर रहे। इस दौरान पीएम सुरक्षा में लगी एसपीजी ने महाराष्ट्र के मंत्री और प्रोटोकॉल मिनिस्टर आदित्य ठाकरे को महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे की कार से उतरने को कहा। मिली जानकारी के अनुसार, एसपीजी ने कहा है कि पीएम मोदी की अगवानी के लिए निर्धारित वीआईपी सूची में आदित्य का नाम नहीं था। इस दौरान सीएम उद्धव ठाकरे काफी नाराज भी नजर आए। पीएम नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र दौरे पर रहे। उन्होंने गवर्नर हाउस में जल भूषण भवन और क्रांतिकारियों की गैलरी का अनावरण किया। इसके बाद पीएम मोदी ने मुंबई के नामी समाचार पत्रों में से एक मुंबई समाचार की 200वीं वर्षगांठ पर एक विशेष डाक टिकट जारी किया। बताया जा रहा है की पीएम मोदी की अगवानी में शामिल वीआईपी सूची में नाम शामिल न होने पर पीएम मोदी की एसपीजी सुरक्षा टीम ने आदित्य ठाकरे को सीएम उद्धव ठाकरे की कार से उतरने के लिए कहा। इस कदम से उद्धव ठाकरे काफी परेशान थे और उन्होंने अपने कैबिनेट मंत्री के समर्थन में तर्क दिया। शिवसेना प्रमुख ने सुरक्षाकर्मियों से कहा कि आदित्य सिर्फ उनके बेटे नहीं हैं, बल्कि एक कैबिनेट मंत्री हैं जो आधिकारिक प्रोटोकॉल के अनुसार पीएम मोदी की अगवानी कर सकते हैं। इस पूरे घटनाक्रम के सीएम उद्धव की कड़ी नाराजगी जताने के बाद आदित्य ठाकरे को पीएम मोदी के स्वागत की इजाजत मिल गई।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *