सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

IND vs SA, 3rd T20i: हार का सिलसिला तोड़ पहली बार जीती टीम इंडिया, तीसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 48 रनों से हराया

4 मिनट पढ़ें
Advertisement

बल्लेबाजों की शानदार बल्लेबाजी और इसके बाद हर्षल और चहल की दमदार गेंदबाजी के दम पर भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को विशाखापट्टनम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में 48 रनों से हराकर प्रोटीज के खिलाफ लगातार सात हार का सिलसिला तोड़ दिया है। इसी के निर्णायक जीत के बाद टीम इंडिया अपनी सीरीज की हार को कम से कम इस मैच में टाल कर 2-1 के साथ राजकोट जाएगी जहां चौथा टी20 मैच 17 जून को खेला जाएगा। खास बात यह रही कि भारतीय टीम को ऋषभ पंत की कप्तानी में यह पहली जीत मिली है। इस मैच में हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, रुतुराज गायकवाड़ और ईशान किशन ने शानदार प्रदर्शन किया।

ऋतुराज गायकवाड़ और ईशान किशन ने जड़े अर्धशतक ऋतुराज और ईशान

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत शानदार रही। ऋतुराज गायकवाड़ और ईशान किशन ने मिलकर भारत को 10 ओवर में 97 के स्कोर तक पहुंचाया। ऋतुराज ने 30 गेंदों पर टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला अर्धशतक लगाया। वे 35 गेंदों पर सात चौके और दो छक्के लगाकर आउट हुए। श्रेयस अय्यर कुछ खास नहीं कर सके और 11 गेंदों 14 रन बना सके। इसमें दो छक्के शामिल हैं। इस बीच ईशान ने भी 31 गेंदों पर अर्धशतक जमाया। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का चौथा और इस सीरीज का दूसरा अर्धशतक रहा। हालांकि, 14वें ओवर में ईशान भी अपना विकेट गंवा बैठे। वे 35 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के की मदद से 54 रन बनाकर आउट हुए। ईशान को प्रिटोरियस ने हेंड्रिक्स के हाथों कैच कराया। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के फील्डर्स ने कप्तान ऋषभ पंत और उपकप्तान हार्दिक पांड्या, दोनों को जीवनदान दिया। 15वें ओवर में तबरेज शम्सी की गेंद पर डेविड मिलर ने हार्दिक पांड्या का कैच छोड़ा। तब पांड्या एक रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। इसके बाद 16वें ओवर की पहली गेंद पर प्रिटोरियस की गेंद पर डुसेन ने पंत का कैच छोड़ा। तब पंत चार रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। हालांकि, पंत इस जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके और इस ओवर की आखिरी गेंद पर खराब शॉट खेलकर विकेट गंवा बैठे। 16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर कप्तान ऋषभ पंत को प्रिटोरियस ने तेम्बा बावुमा के हाथों कैच कराया। वे आठ गेंदों पर छह रन बना सके। पंत का फॉर्म इस सीरीज में खराब रहा है। पहले टी-20 में पंत 16 गेंदों में 29 रन, दूसरे टी-20 में सात गेंदों में पांच रन बना सके थे। दिनेश कार्तिक इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके और आठ गेंदों पर छह रन बनाकर आउट हुए। आखिरी ओवर में भारत ने 12 रन बटोरे और इस तरह टीम इंडिया 179 के स्कोर तक पहुंच पाई।

हर्षल और चहल की दमदार गेंदबाजी टीम इंडिया

180 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और केवल 23 के स्कोर पर टीम को पहला झटका लगा। कप्तान बावुमा को 8 रन के निजी स्कोर पर अक्षर पटेल ने आवेश खान के हाथों कैच कराया। दूसरे विकेट के रूप में हैंड्रिक्स को हर्षल पटेल ने चहल के हाथों कैच कराया। उन्होंने 23 रन की छोटी सी पारी खेली। तीसरे विकेट के रुप में 1 रन के निजी स्कोर पर डुसेन आउट हुए और उन्हें चहल ने पंत के हाथों कैच कराया। प्रीटोरियस को चहल ने 20 रन के स्कोर पर पंत के हाथों कैच आउट करवा दिया। डेविड मिलर ने महज 3 रन की पारी खेली और हर्षल पटेल का शिकार बने। छठे विकेट के रूप में टीम की आखिरी उम्मीद क्लासेन आउट हुए। उन्हें 29 रन के निजी स्कोर पर चहल ने अक्षर के हाथों कैच कराया। 7वां झटका रबाडा के रूप में लगा। उन्हें 9 रन के निजी स्कोर पर हर्षल पटेल ने चहल के हाथों आउट कराया। 8वें विकेट के रूप में महाराज आउट हुए। उन्हें 11 के स्कोर पर भुवनेश्वर ने कार्तिक के हाथों आउट कराया। 9वें विकेट के रूप में नार्खिया रन आउट हुए। हर्षल पटेल ने आखिरी झटका शम्सी को आउट करके दिया। भारत की तरफ से हर्षल पटेल सबसे सफल गेंदबाज रहे और चार विकेट लिया जबकि चहल ने तीन विकेट हासिल किए।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *