सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

चांद पर चंद्रयान 3 की लैंडिंग पर बोले पीएम मोदी,’चंदा मामा दूर के नहीं…’,

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

‘चंदा मामा दूर के नहीं…’, चांद पर चंद्रयान 3 की लैंडिंग पर बोले पीएम मोदी

चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने पर पीएम मोदी ने बुधवार (23 अगस्त) को खुशी जताई.

भारत ने बुधवार (23 अगस्त) को इतिहास रच दिया. चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कर ली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसे लेकर खुशी जताई है.

पीएम मोदी ने कहा, “जब हम अपनी आखों के सामने इतिहास बनते देखते हैं, जीवन धन्य हो जाता है. भारत चंद्रमा के उस दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचा है, जहां आजतक दुनिया का कोई देश नहीं पहुंचा है.”

‘बदल जाएंगे चांद से जुड़े मिथक’

आज के बाद से चांद से जुड़े मिथक बदल जाएंगे. चंदा मामा बहुत दूर के कहा जाता था.अब बच्चे कहेंगे कि चंदा मामा बस एक टूर के. हमने धरती पर संकल्प किया और चांद पर उसे साकार भी किया. भारत अब चंद्रमा पर है.”

उन्होंने कहा, “इससे पहले कोई भी देश वहां (चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव) नहीं पहुंचा है. हमारे वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत से हम वहां पहुंचे हैं. कभी कहा जाता था चंदा मामा बहुत दूर के हैं, अब एक दिन वो भी आएगा जब बच्चे कहा करेंगे चंदा मामा बस एक टूर के हैं.”

Advertisement

‘देश के लिए गर्व का पल’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी प्रक्रिया देखने के लिए दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग शहर से वचुर्अल माध्यम के जरिए भारतीय अंतरिक्ष केंद्र अनुसंधान (ISRO) केंद्र से जुड़े. इस पर पीएम मोदी ने कहा कि ये देश के लिए गर्व का पल है.

दक्षिणी ध्रुव पर साफ्ट लैंडिंग कराने वाला पहला देश

इसरो ने बुधवार (23 अगस्त) को अंतरिक्ष क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर ‘विक्रम’ और रोवर ‘प्रज्ञान’ से लैस एलएम की साफ्ट लैंडिग कराने में सफलता हासिल की है. भारतीय समयानुसार शाम करीब छह बजकर चार मिनट पर इसने चांद की सतह को छुआ. इसके साथ ही भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर साफ्ट लैंडिंग कराने वाला दुनिया का पहला देश और चांद की सतह पर साफ्ट लैंडिंग करने वाले चार देशों में शामिल हो गया है.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *