प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “भारतीय समुदाय ने अमेरिका में अपनी अलग पहचान बनाई है और विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक प्रभाव डाला है. उनसे बातचीत करना हमेशा खुशी देता है. रविवार, 22 सितंबर को भारतीय समयानुसार रात करीब 9:30 बजे मैं न्यूयॉर्क शहर में मोदी एंड यूएस कार्यक्रम को संबोधित करूंगा.”
PM Modi US Visit Live: अमेरिका पहुंचकर पीएम मोदी ने क्या कहा? जानिए
अमेरिका पहुंचने पर पीएम मोदी ने ट्वीट करके कहा, “फिलाडेल्फिया पहुंच गया हूं. आज का कार्यक्रम क्वाड शिखर सम्मेलन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ द्विपक्षीय बैठक पर केंद्रित होगा. मुझे यकीन है कि दिन भर की चर्चाएं हमारे ग्रह को बेहतर बनाने और प्रमुख वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने में योगदान देंगी.”
PM Modi US Visit Live: ‘आजाद भारत के बाद अब मिले सबसे अच्छे प्रधानमंत्री’, अमेरिका में बोले भारतीय समुदाय के सदस्य
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होटल ड्यूपॉन्ट पहुंचने और उनका स्वागत करने के लिए एकत्र हुए भारतीय प्रवासियों से मिलने पर भारतीय प्रवासियों के एक सदस्य ने कहा, “हम प्रधानमंत्री मोदी को देखकर उत्साहित हैं. वह एक महान प्रधानमंत्री हैं, शायद आजादी के बाद से अब तक के सबसे अच्छे प्रधानमंत्री. हमें उन पर बहुत गर्व है. हम उनकी लंबी आयु की कामना करते हैं. भारत और बाकी दुनिया को शुभकामनाएं.”
PM Modi US Visit Live: पीएम मोदी ने गुप्त साम्राज्य की किताब पर किए साइन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होटल ड्यूपॉन्ट पहुंचने और उनका स्वागत करने के लिए एकत्रित हुए भारतीय प्रवासियों से मिलने पर भारतीय प्रवासियों के एक सदस्य ने कहा, “यह गुप्त साम्राज्य पर एक विस्तृत पुस्तक है. पीएम मोदी ने 2018 में इसका विमोचन किया था और आज, उन्होंने दूसरे संस्करण पर हस्ताक्षर किए हैं.”



