सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

पीएम मोदी ने लगाए बजरंगबली की जय के नारे ! बोले- ‘कर्नाटक में शांति की दुश्मन है कांग्रेस’

4 मिनट पढ़ें
Advertisement

पीएम मोदी बोले- कर्नाटक को कांग्रेस बनाना चाहती है दिल्ली में बैठे ‘शाही परिवार’ का नंबर-1 ATM

कर्नाटक में भाजपा की सीधी टक्‍कर कांग्रेस से है. ऐसे में भाजपा नेता कांग्रेस पर चुनाव प्रचार के दौरान जमकर हमला बोल रहे है।

‘बांटो और राज करो’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने मुल्की की जनसभा में कहा कि कांग्रेस की पूरी राजनीति ‘बांटो और राज करो’ की नीति पर टिकी है. कांग्रेस शांति और विकास की दुश्मन है, तुष्टीकरण की नीति उसकी पहचान है. पीएम मोदी के दो दिवसीय कर्नाटक दौरे का आज दूसरा दिन है. कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव हैं और मतगणना 13 मई को होगी.

Advertisement

कर्नाटक में भाजपा की सीधी टक्‍कर कांग्रेस से है. ऐसे में भाजपा नेता कांग्रेस पर चुनाव प्रचार के दौरान जमकर हमला बोल रहे हैं. पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, “कांग्रेस शांति और विकास की दुश्मन है, तुष्टीकरण की नीति उसकी पहचान है. अगर कर्नाटक में अस्थिरता रहेगी तो आपका भविष्य भी अस्थिर होगा. कांग्रेस दिल्ली में बैठे अपने ‘शाही परिवार’ के लिए कर्नाटक को एटीएम नंबर 1 बनाना चाहती है. भाजपा चाहती है कि कर्नाटक औद्योगिक और कृषि विकास, मत्स्य पालन और पत्तन क्षेत्र में नंबर एक राज्य बने.”

पीएम मोदी ने कहा, “जनता-जर्नादन का आदेश मेरे सर आंखों पर. आखिरकार इस देश के 140 करोड़ लोग ही हमारा रिमोट कंट्रोल हैं. 10 मई को मतदान का दिन है. बीजेपी का संकल्प है कर्नाटक को नंबर-1 बनाना. बीजेपी का संकल्प है कर्नाटक में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण करना. बीजेपी का संकल्प है कर्नाटक को मैन्युफेक्चरिंग में सुपर पावर बनाना. ये हमारा रोड मैप है, जबकि कांग्रेस आपका वोट इसलिए चाहती है, क्योंकि वो बीजेपी की योजनाओं को, यहां के लोगों के विकास के लिए हुए कामों को पलटना चाहती है. हमारा प्रयास है कि कर्नाटक औद्योगिक विकास में नंबर-1 बने, हमारी कोशिश है कि कर्नाटक कृषि विकास में नंबर-1 बने, हमारा लक्ष्य है कि कर्नाटक स्वास्थ्य और शिक्षा में नंबर-1 बने. कांग्रेस क्या चाहती है? कांग्रेस कर्नाटक को…दिल्ली में जो उनका ‘शाही परिवार’ बैठा है, उस परिवार का नंबर-1 ATM बनाना चाहती है.

कर्नाटक के युवाओं को भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जो जीवन में पहली बार वोट देने जा रहे हैं, वो कर्नाटक का भविष्य तय करने जा रहे हैं. पहली बार वोट देने जाने वाले मेरे बेटे-बेटियों आपको अगर अपना करियर बनाना है, अपने मन का काम करना है तो यह कांग्रेस के रहते संभव नहीं होगा. कर्नाटक में अगर अस्थिरता रही, तो आपका भाग्य भी अस्थिर रहेगा. कांग्रेस कर्नाटक में शांति की दुश्मन है… विकास की दुश्मन है. कांग्रेस आतंक के आकाओं को बचाती है… तुष्टिकरण को बढ़ती है. देश में जहां भी लोग शान्ति और प्रगति चाहते हैं, वो सबसे पहले अपने राज्य से कांग्रेस को बाहर कर देते हैं. अगर समाज में शान्ति है. तो कांग्रेस शांत नहीं बैठ पाती, अगर देश प्रगति करता है, तो कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं कर पाती. कांग्रेस की पूरी राजनीति बांटो और राज करो पर आधारित है. कर्नाटक के लोगों ने खुद कांग्रेस का ये खौफनाक चेहरा देखा है. पूरा देश हमारे सैनिकों का आदर करता है, उनका सम्मान करता है, जबकि कांग्रेस हमारी सेना का अपमान करती है, हमारे सैनिकों का अपमान करती है. आज पूरी दुनिया भारत में डेमोक्रेसी और डेवलपमेंट को देख कर उसे सम्मान दे रही है लेकिन रिवर्स गियर कांग्रेस दुनिया भर में घूम-घूम कर देश को बदनाम कर रही है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *