सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

पीएम मोदी-राहुल गांधी करेंगे नए चुनाव आयुक्त का चयन, 17 फरवरी को बैठक

2 मिनट पढ़ें
राहुल गांधी

पीएम मोदी-राहुल गांधी करेंगे नए चुनाव आयुक्त का चयन, 17 फरवरी को बैठक

Advertisement

Chief Election Commissioner: कानून मंत्रालय की ओर से नये मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के चयन के लिए 17 फरवरी 2025 को तीन सदस्यीय कमेटी की बैठक बुलाई गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी चयन कमेटी की बैठक में शामिल होंगे. मौजूदा CEC राजीव कुमार का कार्यकाल 18 फरवरी को खत्म हो रहा है.

2022 में हुई थी राजीव कुमार की नियुक्ति

मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य निर्वाचन आयुक्त (नियुक्ति, सेवा शर्तें और कार्यालय की अवधि) अधिनियम, 2023 के प्रावधानों को पहली बार सीईसी की नियुक्ति के लिए लागू किया जा रहा है. राजीव कुमार को मई 2022 में मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था. उनके नेतृत्व में चुनाव आयोग ने 2024 में लोकसभा चुनाव को सफलतापूर्वक कराया. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में एक दशक से अधिक समय बाद शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा चुनाव भी उनके नेतृत्व में हुए.

बताया था रिटायरमेंट प्लान 

लोकसभा चुनाव के बाद इस साल महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और दिल्ली में विधानसभा चुनाव कराए गए. साल 2023 में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की देखरेख में कर्नाटक, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और राजस्थान में चुनाव कराए गए थे. जनवरी 2025 में दिल्ली चुनाव की तारीखों की घोषणा करते हुए राजीव कुमार ने अपने रिटायरमेंट प्लान के बारे में बताया था. उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि 13-14 सालों से काम के चलते उन्हें समय नहीं मिल पाया. अब वह रिटायर होने के बाद चार-पांच महीनों के लिए हिमालय में जाएंगे और वहां एकांत में मेडिटेशन करेंगे.

Advertisement

 

राजीव कुमार के कार्यकाल के दौरान विपक्ष ने उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के कार्यकाल के दौरान कई विपक्षी नेताओं ने शिकायतें भी कीं. विपक्ष (खासकर कांग्रेस) ने चुनाव आयोग पर सत्तारूढ़ बीजेपी का पक्ष लेने का आरोप लगाते हुए ईवीएम पर सवाल उठाया था. मुख्य चुनाव आयुक्त ने बुधवार को कहा था कि चुनाव डेटा प्रणाली मजबूत है और इसमें कुछ भी गलत नहीं हो सकता है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *