सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

पीएम मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेने वाले दल से मुलाकात की, कहा- भारतीय खेलों का स्वर्ण युग अभी शुरू हुआ है

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने आवास पर राष्ट्रमंडल खेलों 2022 भारतीय दल की मेजबानी की और देश को गौरवान्वित करने में एथलीटों के योगदान की प्रशंसा की। पीएम मोदी ने कहा कि खेलों में हमारे एथलीटों की उपलब्धियों पर पूरे देश को गर्व है। इस दौरान उन्होंने अनुभवी शरत कमल, पीवी सिंधू, मीराबाई चानू और बजरंग पूनिया समेत मेडल जीतने वाले सभी एथलीटों की जमकर सराहना की। इसके अलावा जिन्होंने पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेकर भारत के लिए पदक जीता प्रधानमंत्री ने उनकी भी तारीफ की। भारतीय खिलाड़ियों ने बर्मिघम खेलों में 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज समेत 61 मेडल जीते। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2 दिन बाद देश आजादी के 75 वर्ष पूरा करने वाला है। एक गर्व की बात है कि देश आप सभी की मेहनत से एक प्रेरणादायक उपलब्धि के साथ आजादी के अमृत काल में प्रवेश कर रहा है। पिछले कुछ हफ्तों में देश ने खेल के मैदान में दो बड़ी उपलब्धियां प्राप्त की है। कॉमनवेल्थ गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन के साथ-साथ देश ने पहली बार शतरंज ओलंपियाड का आयोजन किया, न केवल सफल आयोजन किया बल्कि सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी किया। आप सभी जब वहां मुकाबला कर रहे थे, हिन्दुस्तान में करोड़ों भारतीय ‘रतजगा’ कर रहे थे। देर रात तक आपके हर एक्शन पर देशवासियों की नजरें थीं। कितने ही लोग बार-बार जाकर स्कोर चेक करते थे। खेलों के प्रति आकर्षण बढ़ाने में आप सब की भूमिका है और आप सभी बधाई के पात्र हैं। इस बार हमारे प्रदर्शन का ईमानदार आंकलन सिर्फ पदकों की संख्या से करना सही नहीं है। हमारे कई खिलाड़ी कांटे की टक्कर देकर आये, जो पदक से कम नहीं है। जो 0.1 सेंटीमीटर, 0.1 सेकंड का फासला रह गया, उसमें हम सुधार कर लेंगे। यह मेरा आप पर विश्वास है।”

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *