सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

बागेश्वर धाम में PM मोदी ने रखी कैंसर हॉस्पिटल की आधारशीला, धीरेंद्र शास्त्री बोले- ‘हमें ऐसे प्रधानमंत्री मिले जो…’

2 मिनट पढ़ें
बागेश्वर धाम

बागेश्वर धाम में PM मोदी ने रखी कैंसर हॉस्पिटल की आधारशीला, धीरेंद्र शास्त्री बोले- 'हमें ऐसे प्रधानमंत्री मिले जो...'

Advertisement

Chhatapur News:  पीएम नरेंद्र मोदी रविवार को छतरपुर के बागेश्वर धाम पहुंचे. यहां उन्होंने बागेशवर धाम मेडिकल एंड साइंस रिसर्च इंस्टिट्यूट की आधारशिला रखी. इसके पहले पीएम मोदी ने यहां मंदिर में बालाजी की पूजा की. वहीं, धीरेंद्र शास्त्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की.

उन्होंने कहा, ”हम बहुत उत्साहित हैं. पीएम मोदी वीरों, हीरों, संत और महंतों की धरती पर आए हैं. दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता यहां हैं. हम आपका अभिनंदन करते हैं. यह एक बेहतरीन पल है. आभार के लिए शब्द काफी नहीं हैं. अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप भी कहते हैं ‘भारत के महान पीएम”

धीरेंद्र शास्त्री ने इससे पहले बागेश्वर धाम में पीएम मोदी का स्वागत किया. उन्हें बालाजी महाराज का विग्रह और स्मृति चिह्न भेंट की गई. इस अवसर पर मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव भी मौजूद थे.

 

देश को विकसित बनाना पीएम मोदी का विजन- धीरेंद्र शास्त्री

Advertisement

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा,  ”हमारे पास एक अलग तरह के पीएम हैं जो गाय, गंगा और गरीब की बात करते हैं. वह दिल से सेवा करते हैं. उन्होंने राम मंदिर की लड़ाई जीती है. जब हमने छोटा सा न्योता दिया, उन्होंने तुरंत स्वीकार कर लिया. हमने ऐसा पीएम पाया है जो जवानों और किसानों के लिए बात करते हैं.”

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि पीएम मोदी का विजन और मिशन देश को विकसित भारत बनाना है. अब तक अस्पतालों में मंदिर होते थे अब मंदिर में अस्पताल होगा. भारत तेजी से विकास कर रहा है. विश्वामित्र का भारत विश्व मित्र की भूमिका अदा कर रहा है.

पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ”मध्य प्रदेश के छतरपुर में बागेश्वर धाम मेडिकल एंड साइंस रिसर्च इंस्टीट्यूट की आधारशिला रखकर अत्यंत हर्षित हूं.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *