सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

PM मोदी ने किया नए प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन; खुद खरीदा पहला टिकट

2 मिनट पढ़ें
PM मोदी ने किया नए प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन; खुद खरीदा पहला टिकट

PM मोदी ने किया नए प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन; खुद खरीदा पहला टिकट

Advertisement

PM मोदी ने किया नए प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन; खुद खरीदा पहला टिकट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली स्थित तीन मूर्ति भवन परिसर में नवनिर्मित प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन किया और इसे प्रत्येक सरकार की साझा विरासत का जीवंत प्रतिबिंब करार देते हुए उम्मीद जताई कि यह संग्रहालय भारत के भविष्य के निर्माण का एक ऊर्जा केंद्र भी बनेगा. भारत को ‘‘लोकतंत्र की जननी’’बताते हुए मोदी ने कहा कि एक दो अपवादों को छोड़ दिया जाए तो देश में लोकतंत्र को लोकतांत्रिक तरीके से मजबूत करने की गौरवशाली परंपरा रही है, इसलिए अपने प्रयासों से लोकतंत्र को मजबूत करते रहना सभी का दायित्व भी है. प्रधानमंत्री संग्रहालय दिल्‍ली के तीन मूर्ति परिसर में निर्मित है और इसमें देश के 14 पूर्व प्रधानमंत्रियों के जीवन की झलक के साथ साथ राष्ट्रनिर्माण में उनका योगदान दर्शाया गया है. इसका उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने संग्रहालय का अवलोकन भी किया.

युवा वर्ग और भावी पीढ़ी प्रधानमंत्रियों के बारे में जानेगी तो उन्हें प्रेरणा मिलेगी.

पीएम म्यूजियम के उद्घाटन के मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि देश आज जिस ऊंचाई पर है, वहां तक पहुंचाने में प्रत्येक सरकार का योगदान है. हर प्रधानमंत्रियों ने चुनौतियों का सामना करते हुए देश को आगे ले जाने की कोशिश की है. ये सभी लोक स्मृति की चीजें हैं. युवा वर्ग और भावी पीढ़ी प्रधानमंत्रियों के बारे में जानेगी तो उन्हें प्रेरणा मिलेगी.

Advertisement

आजादी का ये अमृतकाल देश के लिए अहम है.

आजादी का ये अमृतकाल देश के लिए अहम है. मुझे विश्वास है कि नवनिर्मित पीएम म्यूजियम भविष्य का उर्जा केंद्र बनेगा. अलग-अलग दौर में क्या चुनौतियां रही, कैसे इससे निपटा गया, भावी पीढ़ी के लिए ये प्रेरणा बनेगा. प्रधानमंत्रियों से संबंधित वस्तुएं यहां रखी गई है. सार्वजनिक जीवन में जो लोग उच्च पदों पर रहते हैं, उनके जीवन पर नजर डालते हैं तो ये एक तरह से इतिहास का अवलोकन करना होता है. उनके फैसले बहुत कुछ सीखाते हैं. इस म्यूजियम से स्वतंत्र भारत का इतिहास जाना जा सकेगा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *