सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

धनतेरस पर PM मोदी ने किया रोजगार मेले का शुभारंभ, 75 हजार युवाओं को सौंपा ऑफर लेटर

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

देश में लाखों युवाओं के लिए इस बार धनतेरस का त्योहार काफी शुभ रहा क्योंकि आज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 लाख कर्मियों की भर्ती का अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान को रोजगार मेला नाम दिया गया है। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने आज धनतेरस के अवसर पर 75 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपा।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने के लिए ‘रोजगार मेला’ का शुभारंभ किया। पहले चरण में चयनित 75,226 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए है। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भारत की युवा शक्ति के लिए महत्वपूर्ण दिन हैं। बीते 8 वर्षों में देश में रोजगार और स्वरोजगार का जो अभियान चल रहा है आज उसमें एक और कड़ी जुड़ी रही है ये कड़ी रोजगार मेले की है। आज केंद्र सरकार 75000 युवाओं को नियुक्ति पत्र दे रही है। इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा भी सम्मिलित हुए। इससे पहले प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया था कि युवाओं के लिए रोजगार देने के लिए और नागरिकों का कल्याण सुनिश्चित करने की प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम होगा। आपको बता दें कि पीएम मोदी ने जून माह में सरकार के विभिन्न मंत्रालयों व विभागों को निर्देश दिया था कि वे मिशन मोड से 10 लाख पदों पर भर्तियां करें। प्रधानमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी है कि सभी मंत्रालय व विभाग स्वीकृत पदों के को भरने की दिशा में मिशन मोड में काम कर रहे हैं। नए कर्मियों को भारत सरकार के 38 मंत्रालयों और विभागों में नियुक्त किया जाएगा। रोजगार मेले के तहत केंद्रीय सशस्त्र बल कार्मिक, उप निरीक्षक, कांस्टेबल, एलडीसी, स्टेनो, पीए, आयकर निरीक्षक, एमटीएस तथा अन्य शामिल हैं। ये नियुक्तियां मंत्रालयों व विभागों द्वारा खुद से या नियुक्ति एजेंसियों के माध्यम से मिशन मोड में की जा रही हैं। संघ लोक सेवा आयोग, कर्मचारी चयन आयोग और रेलवे भर्ती बोर्ड की जरिए भी कई युवाओं की भर्ती किए जाने की योजना है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *