सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

पीएम मोदी ने मुंबई में करीब 12 हजार करोड़ की रेल लाइन देश को समर्पित किया

2 मिनट पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने मुंबई के दौरे पर यहां बुनियादी ढांचे के विकास, शहरी यात्रा को सुगम बनाने तथा स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने के उद्देश्य से 38,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्र को लगभग 12,600 करोड़ रुपये लागत वाली मुंबई मेट्रो रेल लाइन 2ए और 7 भी समर्पित किया। इस दौरान उन्होंने मेट्रो में सफर का लुत्फ उठाया। दहिसर और डीएन नगर को जोड़ने वाली मेट्रो लाइन 2ए लगभग 18।6 किलोमीटर लंबी है, जबकि अंधेरी एवं दहिसर को जोड़ने वाली मेट्रो लाइन 7 लगभग 16।5 किलोमीटर लंबी है। दिलचस्प बात है कि प्रधानमंत्री मोदी ने ही 2015 में इन लाइन की आधारशिला रखी थी।

प्रधानमंत्री ‘मुंबई 1 मोबाइल ऐप’ और ‘नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड’ की भी शुरुआत की। यह मोबाइल ऐप की मदद से यात्रा सुगम होगी। इसे मेट्रो स्टेशन के प्रवेश द्वार पर दिखाया जा सकता है और इससे यूपीआई के माध्यम से टिकट खरीदने के लिए डिजिटल भुगतान में सहायता मिलेगी। कार्ड शुरू में मेट्रो गलियारों में इस्तेमाल किया जाएगा और बाद में स्थानीय ट्रेनों एवं बसों सहित सार्वजनिक परिवहन के अन्य वाहनों तक इसका बड़े पैमाने पर विस्‍तार किया जा सकता है। यात्रियों को कई कार्ड या नकदी ले जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

एनसीएमसी कार्ड त्वरित एवं संपर्क रहित डिजिटल लेनदेन को सक्षम करेगा व प्रक्रिया सरल होगी।प्रधानमंत्री लगभग 17,200 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सात अवजल शोधन संयंत्रों का भी शिलान्यास किया। ये संयंत्र मलाड, भांडुप, वर्सोवा, घाटकोपर, बांद्रा, धारावी और वर्ली में स्थापित किए जाएंगे, जिनकी संयुक्त क्षमता लगभग 2,460 एमएलडी होगी। प्रधानमंत्री मोदी मुंबई में स्वास्थ्य देखभाल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 20वें ‘हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे आपला दवाखाना’ का उद्घाटन किया। इस पहल के जरिए लोगों को स्वास्थ्य जांच, दवाएं और निदान जैसी आवश्यक चिकित्सा सेवाएं नि:शुल्क प्रदान की जाती हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *