प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मदिन की तैयारियां जोरों पर हैं। 17 सितंबर को पीएम मोदी के जन्मदिन पर तमिलनाडु के एक सरकारी अस्पताल में नवजात शिशुओं को सोने की अंगूठी गिफ्ट की जाएगी। इसके साथ ही नामीबिया से आठ चीते भारत पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नमामि गंगे ने लंबी उम्र के लिए उनकी तस्वीर के साथ मां गंगा की आरती उतारी। दशाश्वमेध घाट पर जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर एक ओर गंगा तट की सफाई की गई तो वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी के दिर्घायु की कमाना से मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर पूजन अर्चन किया गया। प्रधानमंत्री मोदी की लंबी उम्र के लिए मां गंगा को 72 मीटर लंबी चुनरी चढ़ाई गई। राष्ट्रध्वज तिरंगा लेकर पीएम मोदी और केंद्र सरकार के लिए मां गंगा से आशीर्वाद मांगा गया।
वही दूसरी ओर कल नामीबिया से 8 चीते स्पेशल चार्टर फ्लाइट से ग्वालियर लाए जाएंगे। इस पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि “हमने 20 साल पहले कुनो को तैयार किया था कि यहां वन्य जीवन पनपेगा। इसके लिए कई गांव भी हटाए थे ताकि वो सुरक्षित अभ्यारण्य बने। अब वो सपना पूरा होने जा रहा है, चीते आ रहे हैं। ये चीते भी भारत आने के लिए तैयार है। उन्हें लाने के लिए भारतीय टीम पहुंच गई है। इससे पहले भारत आने वाले भारतीय चीतों की पहली झलक देखने को मिली है। भारत आ रहे चीते मेडिकल चेकअप के बाद एक नामीबिया के सूखे वन में बिंदास दिख रहे हैं। इस बीच मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क के बीच का इलाक़ा एक छावनी सा बन चुका है क्योंकि अधिकारियों के मुताबिक़ इसमें दिन-रात एक करके एक हेलीपैड बना दिया गया है। सुरक्षा इंतजामों को कड़ा कर दिया गया जिसके बाद पीएम की सुरक्षा के मद्देनजर चैंकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है।



