सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- नहीं चलेगी झाड़-फूंक

2 मिनट पढ़ें
बीरभूम हिंसा पर बोले PM मोदी- बंगाल के लोग ऐसी वारदात करने वालों को माफ न करें

बीरभूम हिंसा पर बोले PM मोदी- बंगाल के लोग ऐसी वारदात करने वालों को माफ न करें

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हरियाणा के पानीपत में 2जी एथेनॉल प्लांट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने ऊर्जा के क्षेत्र में अपनी सरकार की उपलब्धियों और विजन को लोगों के सामने रखा। इसी दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि 5 अगस्त को कुछ लोग काले कपड़े पहनकर काला जादू फैलाना चाहते थे। उन्हें लगता है कि काला कपड़ा पहनने से उनकी निराशा खत्म हो जाएगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। इन लोगों को नहीं पता है कि कितना भी काला जादू कर लें, झाड़फूंक कर लें या अंधविश्वास कर लें, लोग उनपर भरोसा नहीं करेंगे। पीएम मोदी ने कहा, ”अमृत महोत्सव में आज जब देश तिरंगे के रंग में रंगा हुआ है तब कुछ ऐसा भी हुआ है जिसकी तरफ मैं देश का ध्यान दिलाना चाहता हूं। हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों को अपमानित करने का, इस पवित्र अवसर को अपवित्र करने का प्रयास किया गया है। ऐसे लोगों की मानसिकता देश को भी समझना जरूरी है। अगर राजनीति में ही स्वार्थ होगा तो कोई भी आकर पेट्रोल-डीजल भी मुफ्त देने की घोषणा कर सकता है। ऐसे कदम हमारे बच्चों से उनका हक छीनेंगे, देश को आत्मनिर्भर बनने से रोकेंगे। ऐसी स्वार्थ भरी नीतियों से देश के ईमानदार टैक्स पेयर का बोझ भी बढ़ता ही जाएगा।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *