आरए गीता स्कूल में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

0
35
आरए गीता स्कूल
आरए गीता स्कूल में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

आरए गीता स्कूल में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए आरए गीता स्कूल, शंकर नगर में हिंदू शिक्षा समिति के तत्वावधान में और पर्यावरण मित्र (पंजी.) संस्था की अध्यक्षा श्रीमती अविता के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पर्यावरण मित्र नीरज और लक्की की सक्रिय सहभागिता और समर्पित प्रयासों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान 50 अशोक के पौधे, साथ ही अन्य विभिन्न प्रजातियों के पौधे भी रोपित किए गए, जो पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है। इसी स्थल पर करीब एक सप्ताह पूर्व 70 वृक्ष लगाए गए थे I

इस अवसर पर हिंदू शिक्षा समिति के कोषाध्यक्ष श्रीराम अटल , कृष्णा नगर के निगम पार्षद संदीप कपूर , आरए गीता स्कूल के प्रधानाचार्य सुशील बत्ता तथा डीएवी नं. 2 स्कूल के प्रधानाचार्य यशपाल को अविता द्वारा पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्रकृति के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक था। श्रीमती अविता के विचारों ने छात्रों, शिक्षकों और स्वयंसेवकों को गहराई से प्रेरित किया और सभी में पर्यावरण संरक्षण के प्रति एक नया उत्साह जगाया। साथ ही अविता ने समिति अध्यक्ष सुखराज सेठिया एवं महामंत्री सतीश माहेश्वरी का भी धन्यवाद किया I विद्यालय के छात्रों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण में भाग लिया और पर्यावरण की रक्षा करने की शपथ ली। निगम पार्षद, स्कूल प्राचार्य एवं शिक्षकों की प्रेरणादायक उपस्थिति ने पर्यावरण मित्रो और छात्रों को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here