सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Pilibhit Accident: पीलीभीत में कार और टेंपो की भीषण भिड़ंत, पांच की मौत, कई घायल

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Pilibhit Accident: पीलीभीत में कार और टेंपो की भीषण भिड़ंत, पांच की मौत, कई घायल

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में शनिवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। थाना जहानाबाद क्षेत्र के विशेन गांव के पास तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार और टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेंपो यात्रियों को लेकर अमरिया की ओर जा रहा था। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने टेंपो को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि टेंपो पलटकर खाई में जा गिरा। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे के तुरंत बाद कार का चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें दो बच्चे, एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। दो घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।

Advertisement

मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और सीएमओ ने स्वयं स्थिति का जायजा लिया और घायलों को बेहतर उपचार दिलाने के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों ने भी राहत और बचाव कार्य में पुलिस की मदद की। प्रशासन ने मृतकों के परिवारों को हर संभव सहायता और घायलों के इलाज का आश्वासन दिया है।

पुलिस का कहना है कि यह हादसा तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही का नतीजा है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं हादसे के कारण कुछ समय तक यातायात बाधित रहा, लेकिन बाद में पुलिस ने मार्ग को साफ कर यातायात सुचारू करा दिया।

पीलीभीत पुलिस ने हादसे पर आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा, “सूचना पर थाना जहानाबाद पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। मृत व्यक्तियों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। विधिक कार्यवाही प्रचलित है और यातायात अब सुचारू रूप से चल रहा है।”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *