सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Pilibhit Accident: पीलीभीत हादसा, कार से उतरा परिवार, सेकंडों बाद पलटा ट्रक और चूर हो गई गाड़ी

2 मिनट पढ़ें

Pilibhit Accident: पीलीभीत हादसा, कार से उतरा परिवार, सेकंडों बाद पलटा ट्रक और चूर हो गई गाड़ी

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में नेशनल हाइवे 730 पर रविवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। यहां भूसे से भरा एक ओवरलोडेड ट्रक अचानक पलटकर एक खड़ी कार के ऊपर गिर गया। हादसा इतना भयावह था कि कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई, लेकिन गाड़ी में सवार परिवार बाल-बाल बच गया। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसे देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए।

वीडियो फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि सड़क किनारे खड़ी कार से दो युवक और दो बच्चे बाहर निकलते हैं। जैसे ही वे सड़क पर आते हैं, कुछ ही सेकंड बाद भूसे से लदा ट्रक संतुलन खोकर सीधा कार पर गिर पड़ता है। कार पूरी तरह दब जाती है, लेकिन गाड़ी से बाहर निकल चुके लोग चंद इंच की दूरी से मौत के मुंह से निकलने में सफल हो जाते हैं। गाड़ी में मौजूद सभी लोग पीलीभीत के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं।

थाना सुनगढ़ी प्रभारी पवन पाण्डेय ने जानकारी दी कि हादसे की कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। वहीं, ARTO वीरेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रक का एक्सल टूटने की वजह से वाहन असंतुलित होकर कार पर पलट गया। दुर्घटना के बाद ट्रक को हाईवे किनारे खड़ा कर दिया गया है।

स्थानीय लोग इस घटना को किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे। अगर परिवार कार से उतरने में कुछ सेकंड की भी देर कर देता तो यह हादसा बेहद दर्दनाक साबित होता और कई जानें जा सकती थीं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *