सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर से ली गई विक्रम लैंडर की तस्वीर, कैमरे में कैद हुआ रात के अंधेरे में खूबसूरत नजारा

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर से ली गई विक्रम लैंडर की तस्वीर, कैमरे में कैद हुआ रात के अंधेरे में खूबसूरत नजारा

इसरो ने चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर से चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम की एक तस्वीर क्लिक की है. तस्वीर में रात के वक्त चांद का खूबसूरत नजारा कैद हुआ है.

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) ने चंद्रयान-2 ऑर्बिटर पर लगे डुअल-फ्रीक्वेंसी सिंथेटिक अपर्चर रडार (DFSAR) उपकरण से ली गई चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम की एक तस्वीर शनिवार (9 सितंबर) को शेयर की. यह इमेज 6 सितंबर 2023 को ली गई थी.

तस्वीर में चांद की सतह नीले, हरे और गहरे काले रंग की दिखाई दे रही है. वहीं, तस्वीर में पीले रंग की रोशनी दिखाई दे रही है, जो विक्रम लैंडर है. फिलहाल चांद के साउथ पोल पर रात हो गई है और चंद्रयान-3 ‘स्लीप मोड’ में है.

स्लीप मोड में विक्रम लैंडर 

23 अगस्त को चंद्रमा पर पहुंचे स्पेसक्राफ्ट को लेकर अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा था कि विक्रम लैंडर को स्लीप मोड में सेट कर दिया गया है और उसके पेलोड बंद कर दिए गए हैं. वहीं, इसकी बैटरी पूरी तरह चार्ज हो गई है. हालांकि, इसका रिसीवर चालू रखा गया है. उम्मीद है कि वह अपने अगले असाइनमेंट को कामयाबी के साथ शुरू करेगा.

इसरो का हॉप एक्सपेरिमेंट 

Advertisement

इससे पहले 4 सितंबर को इसरो ने सूचित किया था कि चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने चंद्रमा की सतह पर एक्सपेरिमेंट को रोकने के दो दिन बाद एक हॉप एक्सपेरिमेंट सफलतापूर्वक पूरा किया गया था. अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा, “इसने (विक्रम) इंजन चालू किया, उम्मीद के मुताबिक खुद को लगभग 40 सेमी ऊपर उठाया और सुरक्षित रूप से 30-40 सेमी की दूरी पर उतर गया.”

चंद्रयान-2 ऑर्बिटर ने पहले भी ली थी तस्वीर 

इससे पहले 25 अगस्त 2023 को भी चंद्रयान-2 ने चंद्रयान-3 की तस्वीर ली थी. इस तस्वीर में लैंडर को जूम करके इनसेट में दिखाया गया था. यह तस्वीर दो तस्वीरों का कॉम्बीनेशन थी. इसकी एक इमेज में जगह खाली दिखाई गई थी, जबकि दूसरी तस्वीर में चांद की सतह पर लैंडर दिख रहा था.

क्या होता DFSAR?

DFSAR एक खास तरह का डिवाइस होता है. यह अंधेरे में हाई रेजोल्यूशन पोलैरीमेट्रिक मोड में तस्वीर क्लिक करता है. यह अंधेरे में धातुओं से निकलने वाली हीट और रोशनी को भी पकड़ लेता है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *