Home Breaking News भारी बारिश के बीच चेन्नई में पेट्रोल पंप की छत ढही, 6...

भारी बारिश के बीच चेन्नई में पेट्रोल पंप की छत ढही, 6 जख्मी

0
158

भारी बारिश के बीच चेन्नई में पेट्रोल पंप की छत ढही, 6 जख्मी

तमिलनाडु के चेन्नई में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है. इस बीच सैदापेट इलाके स्थित एक पेट्रोल पंप की छत ढह गई. हादसे में 6 लोग जख्मी हो गए.

भारी बारिश के बीच शुक्रवार (29 सितंबर) को तमिलनाडु के चेन्नई में सैदापेट इलाके स्थित एक पेट्रोल पंप की छत ढह गई. इस हादसे में 6 लोग जख्मी हो गए, जबकि कई मलबे में दबे हैं. फिलहाल मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए अग्निशमन और सुरक्षा अधिकारी मौके पर मौजूद हैं.

दमकलकर्मियों के साथ-साथ पुलिस, नगर निगम कर्मचारी और स्थानीय लोग राहत और बचाव का काम कर रहे हैं. घायलों को इलाज के लिए एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया गया है. बताया जा रहा है कि इस पेट्रोल पंप की छत पर पहले से ही बारिश का पानी जमा था. ऐसे में जब बारिश और ज्यादा हुई थी वह भार नहीं सह सकी और अचानक गिर गई.

बता दें कि चेन्नई में शाम 6 बजे से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here