Home मैं भी रिपोर्टर Petrol Price Hike: भाजपा व नरेंद्र मोदी के कुशासन के कारण बढ़ती...

Petrol Price Hike: भाजपा व नरेंद्र मोदी के कुशासन के कारण बढ़ती महंगाई से आम जनता है त्रस्त : अरुण तोमर

0
18

Petrol Price Hike: भाजपा व नरेंद्र मोदी के कुशासन के कारण बढ़ती महंगाई से आम जनता है त्रस्त : अरुण तोमर

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक) : देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। इस बार पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। वही सीएनजी की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। इसी विषय पर बात करते हुए घोंडा विधानसभा के आम आदमी पार्टी के पूर्व संगठन मंत्री अरुण तोमर ने कहा कि दिन प्रतिदिन बढ़ रहे पेट्रोल, डीजल व सीएनजी के दामों ने देश की आम जनता को बहुत बड़ी परेशानी में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल व डीजल के दामों में बढ़ोतरी का फर्क हर चीज पर पड़ता है जिसका नतीजा यह है कि हर चीज खरीदते हुए आम आदमी की जेब लगातार ढीली हो रही है। तोमर ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से गरीब व मध्यम वर्ग की जनता तो खुद को लाचार महसूस कर रही है। उन्होंने बताया कि आम जनता में भाजपा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बहुत गुस्सा है क्योंकि एक तरफ जनता महंगाई की मार झेल रही है वही दूसरी तरफ भाजपा अपने में ही मस्त है। तोमर ने कहा कि देश की जनता के सामने भाजपा और नरेंद्र मोदी का सच आ गया है, जनता को पता लग गया है कि भाजपा अपनी जिम्मेदारी से भागती है, भाजपा सिर्फ आरोप प्रत्यारोप की राजनीति करती है और हर बार भाजपा अपनी नाकामयाबी का पूरा दोष किसी और पर डालती है। उन्होंने बताया कि बढ़ती महंगाई के कारण आम जनता को अपने रोजाना के काम आने वाली चीजों में कटौती करनी पड़ रही है, लोगों का बजट पूरी तरह से हिल गया है, लोग जरूरत की चीजों को खरीदने से पहले भी दो बार सोच रहे है। तोमर ने कहा कि अच्छे दिन कब आयेंगे पता नहीं लेकिन भाजपा के शासन में बुरे दिन जरूर आ गए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here