Petrol Diesel Price Hike: देश की जनता पर हुआ महंगाई का चौतरफा हमला : अरुण तोमर
आसमान छूती महंगाई से गरीब को लूटा जा रहा है
नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : पेट्रोल डीजल देश में महंगा हो गया है, इसके साथ ही सीएनजी की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले सोना और दूध के दाम भी बढ़े। पीएम नरेंद्र मोदी की अपील के बाद जहा सरकार ने सोना चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाई और अचानक सोना चांदी के दाम में तेजी आ गई। इस विषय पर बात करते हुए घोंडा विधानसभा से आम आदमी पार्टी के पूर्व संगठन मंत्री अरुण तोमर ने कहा कि भाजपा सरकार देश की आम जनता को लूटने का काम कर रही है। अरुण तोमर ने कहा कि इस समय लगातार बढ़ती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़कर रख दी है, मात्र कुछ दिनों में ही सीएनजी, दूध, सोना व पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो गई है। कुल मिलाकर बीते 48 घंटे में देश की जनता पर महंगाई का चौतरफा हमला भाजपा व नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया है। अरुण तोमर ने बताया कि यह वो भाजपा है जो यह कहती है कि ट्रिपल इंजन की सरकार अच्छा काम कर रही है लेकिन सच तो यह है कि ट्रिपल इंजन की सरकार पूरी तरह से फ्लॉप शो साबित हुई है।
अरुण तोमर ने बताया कि दिन प्रतिदिन बढ़ती महंगाई ने गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों के लिए बहुत बड़ी परेशानी खड़ी कर दी है। इसी तरह चलता रहा तो लोगों के लिए तो रोजाना के इस्तेमाल में आने वाली चीजों को खरीदना भी मुश्किल हो जाएगा। अरुण तोमर ने बताया कि आम जनता में भाजपा और नरेंद्र मोदी को लेकर बहुत गुस्सा है, आम जनता खुद को भाजपा व नरेंद्र मोदी से ठगा हुआ महसूस कर रही है। अरुण तोमर ने कहा कि भाजपा की सरकार गरीब जनता की नहीं बल्कि पूंजीपतियों की सरकार है जिसके शासन में आसमान छूती महंगाई से गरीब को लूटा जा रहा है और पूंजीपतियों का पेट भरा जा रहा है। अरुण तोमर ने कहा कि भाजपा व नरेंद्र मोदी के शासन में देश बहुत बड़े संकट की ओर बढ़ रहा है।



