सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

इन शहरों में टमाटर से सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल, चेक कर लें पूरी लिस्ट

5 मिनट पढ़ें
Advertisement

पेट्रोल से महंगा हुआ टमाटर, हरी मिर्च 500 तक पहुंची, किन सब्जियों के दाम कितने बढ़े, राहत कब?

देश के कई हिस्सों में टमाटर 150 से 180 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। टमाटर के अलावा भी कई सब्जियों की कीमतें अधिक हैं। इस बीच, केंद्र सरकार का कहना है कि टमाटर की कीमत में वृद्धि एक मौसमी घटना है। इस समय, आम तौर पर कीमतें अधिक होती हैं और वे अगले 15 दिनों में कम हो जाएंगी।

सब्जियों के बढ़ते दाम से परेशान कई लोगों का कहना है कि उन्होंने टमाटर खाना ही छोड़ दिया है। ऐसे में जानना जरूरी है कि देश में टमाटर के दाम कहां कितने हैं? और किन सब्जियों के दाम में बीते दिनों में भारी इजाफा हुआ है? कीमतें बढ़ने की वजह क्या है? बढ़े दाम पर सरकार क्या कह रही है? ये कीमतें कब तक कम हो जाएंगी?

देश में टमाटर के दाम कहां कितने हैं? 

राजधानी दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी में एक विक्रेता ने बताया कि इस समय में टमाटर महंगा हो जाता है, टमाटर सिर्फ दो जगह से आता है- शिमला और बेंगलुरु। यहां पर महंगाई की वजह बारिश है। टमाटर 100-150 रुपए किलो बिक रहा है जिससे लोगों को खरीदने में दिक्कत हो रही है।

दिल्ली की सफल स्टोर में टमाटर 129 रुपए प्रति किलो मिल रहा है। एक ग्राहक ने बताया, ‘आम आदमी को बहुत मुश्किल हो रहा है, हमने तो टमाटर खाना ही छोड़ दिया। कल मार्केट में गया था तो वहां पर टमाटर 160 रुपए था और यहां पर 129 रुपए है। सरकार को इस पर सोचना चाहिए।’

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी कीमतें लोगों की जेबों पर भारी पड़ रही हैं। यहां टमाटर की कीमतें रिकॉर्ड 160 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गईं हैं। बिहार की राजधानी पटना में टमाटर और सब्जियों की कीमत में वृद्धि हुई। यहां टमाटर की कीमत 120-140 रुपए किलो हो गई है। बारिश की वजह से फसल बर्बाद हो गई है इसलिए इससे सभी को काफी दिक्कत हो रही है।

झारखंड की राजधानी रांची में टमाटर और सब्जियों की कीमतों अधिक हैं। एक ग्राहक ने बताया, ‘टमाटर इतना महंगा हो गया है कि खरीदना मुश्किल हो गया है। पेट्रोल से ज्यादा महंगा टमाटर हो गया है लेकिन खाना है तो खरीदना पड़ रहा है।’

Advertisement

उत्तर प्रदेश के शहरों में लोग टमाटर के बढ़ते दाम से परेशान हैं। प्रयागराज में एक विक्रेता ने बताया, ‘फसल खराब होने से बहुत दिक्कतें हो रही हैं। टमाटर बेंगलुरु से आ रहा है। टमाटर 120-140 रुपए किलो चल रहा है इसलिए लोग कम खरीद रहे हैं।’ वहीं मुरादाबाद में सब्जियों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। यहां पर टमाटर 150 रुपए किलो चल रहा है। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में राशन की दुकानों में टमाटर 60 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। दरअसल यहां राज्य सरकार द्वारा इन दुकानों में रियायती दरों पर टमाटर की बिक्री की जा रही है।

टमाटर की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं?

दिल्ली की आजादपुर टमाटर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कौशिक ने बताया, ‘टमाटर की कीमतों में बढ़ोतरी प्रमुख उत्पादक केंद्रों से आपूर्ति में कमी के कारण हुई है। बारिश के कारण आपूर्ति बाधित है। बारिश के कारण पड़ोसी राज्य हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से आपूर्ति जल्दी खत्म हो गई। हिमाचल प्रदेश ही दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के लिए एकमात्र आपूर्तिकर्ता है। उन्होंने कहा कि अगले 15 दिनों में दक्षिणी राज्यों में बारिश की स्थिति में सुधार होने पर दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में टमाटर की आपूर्ति में सुधार होने की उम्मीद है, तब तक कीमत स्थिर रहेगी।

पश्चिम बंगाल में कुछ हफ्ते पहले जो टमाटर 40 से 50 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, अब उसकी कीमत 130-150 रुपये हो गई है। पश्चिम बंगाल वेंडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल डे ने कहा कि अत्यधिक गर्मी और बारिश की कमी के कारण कीमतों में वृद्धि हुई है।

सब्जियों के बढ़े दाम पर केंद्र सरकार क्या कह रही है?

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को कहा कि टमाटर एकमात्र ऐसी वस्तु है जिसकी कीमत सप्ताह के दौरान बढ़ी है। हम सभी जानते हैं कि बेमौसम बारिश के कारण टमाटर की कीमतें बढ़ी हैं। गोयल के मुताबिक जैसे ही हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक के साथ कुछ अन्य स्थानों से टमाटर आना शुरू हो जाएगा, कीमतें कम हो जाएंगी। केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि अगर हम पिछले साल से कीमतों की तुलना करें तो ज्यादा अंतर नहीं है। आलू और प्याज की कीमतें नियंत्रण में हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *