सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Peru Protests: नेपाल की तरह पेरू का जेन जी सड़क पर, हिंसक झड़प में तीन पुलिसकर्मी घायल

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Peru Protests: नेपाल की तरह पेरू का जेन जी सड़क पर, हिंसक झड़प में तीन पुलिसकर्मी घायल

नेपाल की ही तरह पेरू में भी युवा सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. दोनों ही जगहों पर विरोध प्रदर्शन में कई समानताएं हैं. नेपाल में जहां जेन जी का बैनर, सोशल मीडिया पोस्ट्स, मीम्स और एक साथ जुट कर विरोध का तरीका था. वहीं नेपाल में सोशल मीडिया पर पाबंदी ने चिंगारी भड़का दी थी. दूसरी तरफ पेरू पिछले कुछ दिनों से सरकारी आदेश की वजह से अंदर ही अंदर सुलग रहा था.

यही वजह है कि नेपाल में प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की तरह राष्ट्रपति डिना बोलुआर्टे के खिलाफ माहौल बन गया था. फलस्वरूप पेरू की राजधानी लीमा में सैकड़ों युवा 20 सितंबर 2025 को सड़कों पर उतर आए. इतना ही नहीं यह प्रदर्शन मुख्य रूप से जेन जी, यानी नई पीढ़ी के युवाओं द्वारा आयोजित किया गया.

Advertisement

युवाओं का मुख्य मकसद था ‘भ्रष्टाचार, आर्थिक असुरक्षा और पेंशन सुधार कानून’ के खिलाफ अपनी आवाज को उठाना. ‘जेनरेशन जी’ नामक एक युवा समूह की ओर से आयोजित किया गया विरोध-प्रदर्शन, संगठित अपराध, सरकारी पदों पर करप्शन और हाल ही में हुए पेंशन सुधार के विरुद्ध पेरू में बढ़ते सामाजिक असंतोष का परिणाम है. भारी पुलिस बल के रहने के बाद भी करीब 500 लोग शहर के सेंटर में एकत्र हुए थे.

बता दें कि हाल ही में पेरू की कांग्रेस ने निजी पेंशन फंड में परिवर्तन किया, इसको लेकर युवाओं को डर है कि उनकी भविष्य की बचत असुरक्षित हो जाएगी. साथ ही, बढ़ती अपराध दर और सरकारी भ्रष्टाचार ने युवा वर्ग की बेचैनी को और बढ़ा दिया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *