Home मैं भी रिपोर्टर आर.ओ एटीम सिस्टम से लोगो को  राहत मिलेगी दूर ,होंगी बीमारियाँ :...

आर.ओ एटीम सिस्टम से लोगो को  राहत मिलेगी दूर ,होंगी बीमारियाँ : शिखा गर्ग

0
196
आर.ओ एटीम सिस्टम से लोगो को  राहत मिलेगी दूर ,होंगी बीमारियाँ : शिखा गर्ग
आर.ओ एटीम सिस्टम से लोगो को  राहत मिलेगी दूर ,होंगी बीमारियाँ : शिखा गर्ग

आर.ओ एटीम सिस्टम से लोगो को  राहत मिलेगी दूर ,होंगी बीमारियाँ : शिखा गर्ग

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : राजधानी दिल्ली में शुद्ध एवं स्वच्छ जल की आपूर्ति के लिए विभिन्न स्थानों पर आर.ओं.एटीम सिस्टम शुरू हो चुका है औरआने वाले दिनों में पूरी दिल्ली की बस्तियों में यह योजना शुरू हो जायेगी | इस योजना से जरुरतमन्द लाखों लोगो को लाभ मिलेगा | यह कहना है आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता राज्यसभा सदस्य डॉ.सुशील गुप्ता की सांसद प्रतिनिधि शिखा गर्ग का |

शिखा गर्ग कहती है इस सिस्टम से लोगो को मुफ्त एवं स्वच्छ जल मिला करेगा जिससे लोगो को जल संकट से तो निजात मिलेगी ही साथ ही दूषित जल से मुक्ति मिलेगी और दूषित जल से होने वाली बीमारियों में भी भारी कमी आएगी | शिखा गर्ग कहती है  दिल्ली के लोगो को अब जल्ही आर.ओं.ए.टी.एम.सिस्टम से साफ़ जल मिलने लगेगा | मुख्मंत्री अरविन्द केजरीवाल नें इस योजना की शुरुवात कर दी है | इस योजना से दिल्ली के लाखों गरीबों को मुफ्त में लाभ मिलेगा

अरविन्द केजरीवाल सरकार वह हर काम करती है जिससे आम जनता को लाभ मिले| दिल्ली के हर घर तक अरविन्द केजरीवाल स्वच्छ जल पहुंचना चाहते है ऐसा, उन्होंने ना केवल कहा है अपितु यह करके भी दिखा दिया है और इस योजना की शुरुवात हो चुकी है जो जल्द ही पूरी दिल्ली में लागू होगी | मुख्यमंत्री नें मायापुरी क्षेत्र से जो शुरुआत की है वह हर विधानसभा में फैलेगी और जल्द ही पांच सौ और स्थानों  पर यह योजना शुरू होगी जिससे सभी स्थानों पर आर.ओं.ए.टी.एम.सिस्टम स्वच्छ जल मिलने लगेगा | हर व्यक्ति को वाटर एटीएम मिलेगा और उन्हें बीस लीटर पानी मुफ्त मिला करेगा |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here