सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

ट्रिपल इंजन सरकार का लाभ मिलने लगा है दिल्ली की जनता को : श्री दत्त शर्मा

3 मिनट पढ़ें
श्री दत्त शर्मा

ट्रिपल इंजन सरकार का लाभ मिलने लगा है दिल्ली की जनता को : श्री दत्त शर्मा

ट्रिपल इंजन सरकार का लाभ मिलने लगा है दिल्ली की जनता को : श्री दत्त शर्मा

तीनों सरकारें तालमेल के साथ कर रही हैं जनता के काम

नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) : राजधानी दिल्ली में ट्रिपल इंजन की सरकार का लाभ जनता को मिलने लग गया है | सबसे बड़ी बात तो यह है की अब केंद्र सरकार,दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम में सभी काम तालमेल के साथ हो रहे हैं जिसका लाभ जनता को मिलता दिख रहा है | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक श्री दत्त शर्मा का | श्री दत्त शर्मा कहते हैं रेखा गुप्ता सरकार ने अपने अब तक के कार्यकाल में यह संकेत दिया है
कि वह अधिकारियों या राजनिवास से टकराव के बजाय तालमेल के साथ काम करना चाहती है। भले ही लापरवाही पर मुख्यमंत्री ने कुछ अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की हो, लेकिन समग्र रूप से सरकार और उपराज्यपाल के बीच समन्वय नजर आ रहा है। कई अहम फैसलों में उपराज्यपाल को भरोसे में लेकर काम किया गया है। जिसका नतीजा यह है कि जनहित के तमाम काम तीव्र गति से हो रहे हैं सरकार नें मात्र सौ दिन के कार्यकाल में कई बड़े काम कर दिखाए हैं जबकि इतना समय तो योजनाओं को समझने तथा खाका बनाने में ही लग जाता है | लेकिन रेखा गुप्ता सरकार नें बिना समय गवाएं बड़ी तेजी के साथ काम किया है |

श्री दत्त शर्मा कहते हैं सरकार ने महिला समृद्धि योजना और आयुष्मान भारत योजना जैसी अपनी फ्लैगशिप स्कीमों के लिए बजट एलोकेट करने के अलावा यमुना की सफाई, इन्फ्रास्ट्रक्चर डिवेलपमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, ट्रांसपोर्ट, एनवायरनमेंट, सोशल वेलफेय र समेत विभिन्न कोर सेक्टर्स के लिए भी बजट में काफी बढ़ोतरी की थी। और इस दिशा में काफी काम किये भी और कई योजनाओं पर काम चल रहा है |श्री दत्त शर्मा कहते हैं स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में भी ऐतिहासिक काम हुए हैं। सरकार ने12826 करोड़ का बजट स्वास्थ्य क्षेत्र को आवंटित किया है, जिसमें आयुष्मान भारत योजना का प्रभावी क्रियान्वयन शामिल है। 1139 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का निर्माण शुरू हुआ है, जो गरीबों और जरूरतमंदों के लिए पास में ही उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करेंगे। जन औषधि केंद्रों का विस्तार, 300 डायलिसिस मशीनों की स्थापना, 6 मोबाइल डेंटल वैनों द्वारा प्रतिदिन सैकड़ों मरीजों का इलाज,और योग आधारित मधुमेह प्रबंधन योजना जैसे कदम न केवल उपचारात्मक, बल्कि जीवन शैली सुधारक भी हैं। इसी तरह शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण योजनाओं काम चल रहा है ,यमुना की सफाई का मसला हो या प्रदूषण की समस्या से निपटने की योजनाएं हो सभी पर ट्रिपल इंजन की सरकार काम कर रही है |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *