सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

‘जनता जीरो से हीरो बना देती है’, दिल्ली चुनाव के बीच कांग्रेस के देवेंद्र यादव का बड़ा बयान

3 मिनट पढ़ें
देवेंद्र यादव

'जनता जीरो से हीरो बना देती है', दिल्ली चुनाव के बीच कांग्रेस के देवेंद्र यादव का बड़ा बयान

Advertisement

Devendra Yadav Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने गुरुवार को अपने चुनावी क्षेत्र बादली विधानसभा में जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस की दिल्ली में वापसी और जीत को लेकर काफी विश्वास जताया. गुरुवार को बादली क्षेत्र के जहांगीरपुरी इलाके में देवेंद्र यादव के प्रचार प्रसार में जनसभा को संबोधित करने के लिए राहुल गांधी पहुंचे थे.

इस दौरान राहुल गांधी और देवेंद्र यादव ने खुलकर अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लिया और सीधे तौर से दिल्ली को लेकर सवाल खड़े किए. उन्होंने इलाके में सबसे बड़ी पानी की समस्या को लेकर केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराया.

जहांगीरपुरी इलाके को लेकर बात करते हुए देवेंद्र यादव ने कहा, “दलितों, पिछड़ों अल्पसंख्यकों, वंचितों के अधिकारों की दृढ़ आवाज़ नेता राहुल गांधी हैं. राहुल गांधी जहांगीरपुरी इलाके में आए हैं और यह वही जहांगीरपुरी है जहां जो इंदिरा गांधी ने बसाया था जहांगीर पुरी पुनर्वासित कालोनी है. यहां की गलियों में इंदिरा जी गरीब लोगों का दुख दर्द जानने के लिए आती थी. यहां देश के विभिन्न कौनों बिहार, यूपी, बंगाल, तमिलनाडू हर क्षेत्र के लोग रहते हैं. बादली एक मिनी भारत के रुप में जानी जाती है जिसने सभी धर्म, जाति, वर्ग के लोगों को समाहित किया हुआ है.”

‘जहांगीरपुरी के लोगों का देवेंद्र यादव ने दिया साथ’

देवेन्द्र यादव ने कहा, “आज दुख होता है कि पिछले 10 साल पहले आए धोखेबाज अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को बर्बाद और बदहाल बना दिया. अब से 2 साल पहले जहांगीरपुरी इलाके में दंगे हुए थे और सांप्रदायिक दंगों की वजह से इलाके का माहौल काफी दिनों तक खराब रहा था.”

Advertisement

इस बात को फिर एक बार जहांगीरपुरी के लोगों को याद करते हुए राहुल गांधी और देवेंद्र यादव दोनों ने ही कहा कि उन सांप्रदायिक दंगों के वक्त आम आदमी पार्टी लोगों के साथ खड़ी नहीं थी और कोई भी उन्हें पूछने नहीं आया बल्कि कांग्रेस पार्टी आई और राहुल गांधी आए.

जनता को फिर याद दिलाई कांग्रेस की गारंटी

देवेन्द्र यादव ने कहा, “कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में दिल्ली वालों के लिए पांच गारंटी लेकर आई है. प्यारी दीदी योजना के तहत महिलाओं को 2500 रुपये मासिक देंगे, जीवन रक्षण योजना के तहत हर दिल्लीवासी को 25 लाख रुपये का स्वास्थय बीमा करके उनको स्वास्थ्य का अधिकार देंगे. बेरोजगारी को खत्म करने की दिशा में शिक्षित युवा बेरोजगार को एक वर्ष तक 8500 रुपये मासिक अप्रेंटसशिप देकर पहली नौकरी पक्की करेंगे. बढ़ती मंहगाई को देखते हुए महिलाओं की रसोई का बजट नियंत्रित करने के लिए 500 रुपये में प्रति सिलेंडर देंगे. हम प्रत्येक दिल्ली के बिजली उपभोक्ता को 300 यूनिट बिजली प्रतिमाह मुफ्त देंगे”.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *