सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

बुजुर्ग शख्स के इस दर्द भरे गाने को सुनकर लोग हुए इमोशनल,IFS अफसर ने शेयर किया वीडियो

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

बुजुर्ग शख्स के इस दर्द भरे गाने को सुनकर इमोशनल हुए लोग, IFS अफसर ने शेयर किया वीडियो

इस दिल छू लेने वाले वीडियो को IFS ऑफिस परवीन कस्वां ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है, जिसमें एक बुजुर्ग शख्स के गाने को सुनकर सोशल मीडिया यूजर्स इमोशनल हो रहे हैं.

आज के समय में इंसान अपनों से ज्यादा अपने मोबाइल को अधिक समय देने लगा है. यही वजह है कि, बदलते समय में रिश्तों की अहमियत धीरे-धीरे कम होती जा रही है. इंसान उन चीजों से जुड़ता चला जा रहा है, जो उसे सोशल तो रख रही हैं, लेकिन अकेला भी कर रही है. कुछ ऐसे ही अकेलेपन से जुड़े दर्द को बयां करते एक बुजुर्ग शख्स का वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जो लोगों को इमोशनल कर रहा है.

बुजुर्ग शख्स का गाना सुन भावुक हुए लोग

Advertisement

वीडियो में एक बुजुर्ग शख्स पुराना पंजाबी गाना ‘जिदा दिल टूट जाए’ गाते नजर आ रहे हैं, जिसे सुनकर लोग बुजुर्ग की दिल छू लेने वाली आवाज की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. कुछ लोग बुजुर्ग द्वारा गाये जा रहे इस गाने (music) के बोल से वास्ता रख रहे हैं, तो कुछ इस मधुर आवाज को सुनकर मंत्रमुग्ध हो रहे हैं. बता दें कि, इस गाने को मूल रूप से नूरजहां ने गाया है. वीडियो में गाना गाते सुनाई दे रहे इस बुजुर्ग शख्स का जादू यूजर्स पर भी चलता नजर आ रहा है. यही वजह कि लोग बुजुर्ग की शानदार आवाज की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

IFS ऑफिसर ने शेयर किया दिल छू लेने वाला वीडियो

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस कमाल के दिल छू लेने वाले वीडियो को भारतीय वन सेवा (Indian Forest Service officer) के अधिकारी परवीन कस्वां (Parveen Kaswan) ने अपने ट्विटर (Twitter) हैंडल पर शेयर किया है, जिसे लोग खूब देख और पसंद कर रहे हैं. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, ‘कितनी अच्छा गाना है.’ 2 मिनट 20 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 92 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं, जबकि 1 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है. इसी साल 28 मई को शेयर किए गए इस वीडियो को देख चुके यूजर्स अपने रिएक्शन के जरिए अपना प्यार लुटा रहे हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *