Home मैं भी रिपोर्टर जहांगीरपुरी में हो रही है दूषित पानी की आपूर्ति लोग परेशान :...

जहांगीरपुरी में हो रही है दूषित पानी की आपूर्ति लोग परेशान : एम.एल.भास्कर

0
55
एम.एल.भास्कर
जहांगीरपुरी में हो रही है दूषित पानी की आपूर्ति लोग परेशान : एम.एल.भास्कर

जहांगीरपुरी में हो रही है दूषित पानी की आपूर्ति लोग परेशान : एम.एल.भास्कर

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन आई एवं जे ब्लॉक जहांगीरपुरी के अध्यक्ष एवं जहांगीरपुरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एम एल भास्कर ने बताया कि जहांगीरपुरी क्षेत्र के आई, जे, के एवं अन्य ब्लॉकों में इन दिनों दूषित पानी की आपूर्ति से स्थानीय निवासी गंभीर परेशानी का सामना कर रहे हैं। लोगों का आरोप है कि नलों से आ रहा पानी बदबूदार, मटमैला और पीने योग्य नहीं है, जिसके कारण क्षेत्र में जल जनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जल बोर्ड को नियमित रूप से बिल चुकाने के बावजूद उन्हें स्वच्छ पेयजल नहीं मिल पा रहा है।

कई परिवारों को मजबूरी में बाजार से पानी के टैंकर और बोतलबंद पानी खरीदकर गुजारा करना पड़ रहा है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। महिलाओं और बुजुर्गों ने बताया कि पिछले कई दिनों से पानी में गंदगी और सीवर जैसी दुर्गंध आ रही है। बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर परिजन चिंतित हैं। कुछ लोगों ने पेट दर्द, उल्टी और बुखार जैसी शिकायतें भी बताई हैं। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष एम एल भास्कर ने संबंधित विभाग को कई बार शिकायत देने के बावजूद समस्या का समाधान न होने पर नाराज़गी जताई है।

उनका कहना है कि यदि शीघ्र ही पानी की आपूर्ति शुद्ध नहीं की गई तो वे संबंधित अधिकारियों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। एम एल भास्कर ने दिल्ली जल बोर्ड और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से चेतावनी देते हुए मांग की है कि पानी की गुणवत्ता की तुरंत जांच कराई जाए, पाइप लाइन की सफाई कराई जाए और क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here