सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

मेरे द्वारा कराए जा रहे कामों से खुश है जनता : एस.के.बग्गा 

3 मिनट पढ़ें
मेरे द्वारा कराए जा रहे कामों से खुश है जनता : एस.के.बग्गा 

मेरे द्वारा कराए जा रहे कामों से खुश है जनता : एस.के.बग्गा 

Advertisement

मेरे द्वारा कराए जा रहे कामों से खुश है जनता : एस.के.बग्गा 
नई दिल्ली  ( सी.पी.एन.न्यूज़ ):मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुझे 15 करोड़ रुपए का फंड दिया है, जिसका टेंडर भी पास हो गया है और जून के महीने से इसका काम भी शुरू हो जाएगा, जी हां ऐसा कहना है कृष्णा नगर विधानसभा से विधायक एस के बग्गा का।  बातचीत में  एस के बग्गा नें बताया  उन्होंने अपने 8 वर्ष के कार्यकाल में अपने क्षेत्र की जनता के लिए क्या कुछ किया।  एस के बग्गा ने  बताया की जब मैं विधायक बना
उस समय मेरे क्षेत्र की सड़कों की हालत बहुत ज्यादा ख़राब थी, 15 वर्षों से मेरे क्षेत्र की सड़कों का निर्माण कार्य नहीं हुआ था, मेरे 8 वर्षों के कार्यकाल में मैंने अपने क्षेत्र कृष्णा नगर में सड़के बनवाई, सीवर का काम करवाया, पानी के कनेक्शन मुफ्त लगवाए गए, लाइटें लगवाई गई, मेरे क्षेत्र  में जो जो कमियां थी मैंने उन सभी कमियों को दूर किया और आज आलम यह है की मेरे क्षेत्र की जनता मुझसे खुश है, मेरे काम से संतुष्ट है और एक जनता का सेवक होने के नाते इससे ज्यादा मुझे और क्या चाहिए होगा की मेरे क्षेत्र की जनता मेरे द्वारा किए गए कार्यों से प्रसन्न है।

एस के बग्गा ने आगे बताया की मैं सुबह 8:30 बजे अपने कार्यालय पर पहुंच जाता हूं और जनता की सेवा के लिए 4 बजे तक मेरा स्टाफ कार्यालय पर बैठता है। मैं समय समय पर लगातार अपने क्षेत्र के एक एक वार्ड का, एक एक गली का जायजा लेता हूं, लोगों से मिलता हूं और जनता को अगर कोई भी परेशानी हो तो उस परेशानी को दूर करता हूं और पूरा प्रयास करता हूं कि अपने क्षेत्र के लिए ज्यादा से ज्यादा विकास के कार्य करू और अपने क्षेत्र की जनता की सेवा कर सकूं। जब हमनें एस के बग्गा से आगे पूछा की अपने शेष 2 साल के कार्यकाल में मुख्यता किन किन कामों को करने की उनकी कोशिश रहेगी तो इस पर एस के बग्गा ने कहा की मैं निरंतर अपने क्षेत्र की सड़कों का निर्माण कार्य करवा रहा हूं, हर दूसरे दिन मैं नई सड़कों के बनने का मुहूर्त कर रहा हूं।

Advertisement

एस के बग्गा ने आगे बताया कि मैं दो अस्पतालों का चेयरमैन भी हूं, चाचा नेहरू अस्पताल और हेडगेवार अस्पताल का, वहां से अगर मुझे रात को दो दो बजे भी फोन आते है तो मैं जाता हूं, मरीजों को भर्ती करवाता हूं, ध्यान रखता हूं की सभी मरीजों को सही व बेहतर इलाज मिले व दोनों ही अस्पतालों की सभी व्यवस्था का भी ध्यान रखता हूं। एस के बग्गा ने आगे बताया की मैं कई वर्षों से राजनीति में रहा हूं, आम आदमी पार्टी में आने से पहले मैं कांग्रेस में था, मैंने नि स्वार्थ जनता की सेवा की है, प्रोफेशन के तौर पर मैं एडवोकेट भी हूं |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *